Nidahas Trophy नहीं World Cup है इस खिलाड़ी की मंजिल, हर कीमत पर होना चाहता है टीम में सेलेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 6 जनवरी से निदहास टी-20 ट्रॉफी शुरू होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली समेत एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है।
वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस टूर्नामेंट का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। दरअसल इस टूर्नामेंट में खेलते हुए वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी पक्की कर लेना चाहते हैं।
उनादकट ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद वह एक साल से ज्यादा समय तक टीम से बाहर रहे और श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में खेली गई डोमेस्टिक सीरीज में उनकी वापसी हुई। अब उनकी नजर आगामी वर्ल्ड कप पर है। उनादकट इस सीरीज में खुद को साबित कर वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं।
बता दें कि निदहास ट्रॉफी के शॉर्ट फॉर्मेट क्रिकेट में तो उन्हें जगह मिली है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट के लिए उनका नाम स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। उनादकट ने कहा, 'मैं ऐसा सोचता हूं कि यह आने वाले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी है, न की सिर्फ टी-20 विश्व कप लेकिन एकदिवसीय के लिए भी। टीम मैनेजमेंट भी मेरे हालिया प्रदर्शन से काफी खुश है। ऐसे में मेरे पास खुद को और ज्यादा साबित करने का एक अच्छा मौक है।'
उनादकट ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ हमने पिछले साल भी क्रिकेट खेला है। मेजबान टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर गेंदबाजी करना हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन पिछली बार के अनुभव से हमें उनके खिलाफ रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी।'