{"_id":"ea4614f2-3de7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jayawardene-to-decide-on-future-after-australia-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद संन्यास पर फैसला लेंगे जयवर्द्घने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद संन्यास पर फैसला लेंगे जयवर्द्घने
कोलंबो/एजेंसी
Updated Tue, 04 Dec 2012 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के संन्यास के बाद श्रीलंका के माहेला जयवर्द्घने ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के संकेत दिए हैं। आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों में से एक माहेला जयवर्द्घने ने कहा कि श्रीलंकाई टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वे कप्तान और खिलाड़ी के रूप में अपने भविष्य पर गंभीरता से विचार करेंगे।
विज्ञापन
जयवर्द्घने ने श्रीलंकाई टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पूर्व कहा, 'मैंने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एक साल के लिए संभाली थी जो ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद समाप्त हो जाएगी। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन टेस्ट-पांच वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं विचार करुंगा कि मुझे खुद के लिए और टीम के लिए क्या हासिल करना है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं वह व्यक्ति नहीं जो सिर्फ खेलने को लेकर अड़ा रहे। यदि युवा खिलाड़ी जिम्मेदारी लेते हैं और श्रीलंका के लिए कुछ करते हैं तो मैं बड़ी खुशी से हटने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी माहेला ने कहा, 'मैं यह नहीं चाहता कि मेरे संन्यास से श्रीलंका के क्रिकेट को नुकसान हो। मैं चाहता हूं कि परिवर्तन का दौर जहां तक संभव हो सके सुगमता से हो। हमने इतने वर्षों में जो मेहनत की है वह बनी रहनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि वे संन्यास जैसा फैसला लेने से पहले कुछ खास लोगों ने बात करेंगे। खासतौर से चयनकर्ताओं से श्रीलंका टीम की कप्तानी को लेकर गंभीरता से चर्चा करेंगे।