IND Inning
37/2 (4.1 ov)
Target: 172
Ishan Kishan 3(3)*
Shreyas Iyer 2 (3)
IND need 135 runs in 15.5 remaining overs
{"_id":"56e6937e4f1c1b594a8b4710","slug":"javed-miandad-not-happy-for-shahid-afridi-s-statemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेचारे अफरीदी: मियांदाद ने लताड़ा, वकील ने दिया नोटिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेचारे अफरीदी: मियांदाद ने लताड़ा, वकील ने दिया नोटिस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
लगता है पाक कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए उनका बयान खुद के गले की फांस बनता जा रहा है। रविवार को उन्होंने कोलकाता में कहा था कि भारत में जितना प्यार उन्हें मिलता है पाकिस्तान में नहीं मिल सकता। अफरीदी अपने बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं, पहले जावेद मियांदाद ने उन्हें लताड़ा अब पाकिस्तानी वकील ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इन बयानों के तेजी से वायरल होने के बाद पहले तो सोशल मीडिया में अफरीदी की जमकर खिंचाई हुई। फिर पाक टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने दोनों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
मियांदाद ने तो गुस्से में यह तक कह दिया कि अफरीदी शर्म करो, ऐसा बोलते हो। मियांदाद ने कहा है कि दोनों टीम के वरिष्ठ क्रिकेटर हैं और उन्हें वर्ल्ड कप में होने वाले मैचों पर फोकस करना चाहिए न कि इस तरह के बयानों से।
विज्ञापन
मियांदाद के साथ ही टीम के चीफ कोच मोहसिन खान ने दोनों खिलाड़ियों को मीडिया में सोच-समझकर कहने की सलाह दी है।
Trending Videos
वकील ने दिया नोटिस
अबकी बार पाक के वकील ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, लाहौर के एक वकील ने नोटिस के जरिए अफरीदी से जवाब मांगा है कि वह भारत से मिले प्यार को पाक से बेहतर किस आधार पर बता रहे हैं।