फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah will not play Ranji Trophy games after interference of Sourav Ganguly

टीम इंडिया में भेदभाव! बुमराह के लिए सौरव गांगुली ने बदले भारतीय क्रिकेट के नियम

Wed, 25 Dec 2019 04:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Dec 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah will not play Ranji Trophy games after interference of Sourav Ganguly
जसप्रीत बुमराह की इंजरी - फोटो : अमर उजाला

चोटिल होकर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस परखने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले थे, लेकिन BCCI चीफ सौरव गांगुली के हस्तक्षेप के बाद अब जस्सी अब सीधा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से ही वापसी करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे बुमराह गुजरात और केरल के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने वाले थे। हालांकि अब वह एलीट ग्रुप 'ए' के इस मैच में नहीं खेलेंगे जो गुरुवार से लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम, सूरत में खेला जाएगा। तीन महीने के ब्रेक के बाद बुमराह को मैच खेलने में कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन


इस गेंदबाज ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को अपनी परेशानी से अवगत कराया था, हालांकि इन दोनों ने बुमराह को फिलहाल सफेद बॉल क्रिकेट पर ध्यान देने को कहा है। गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने भी पुष्टि की है कि बुमराह सूरत में हो रहे मुकाबले में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय तेज गेंदबाजी लाइनअप के अगुवा ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को अपनी परेशानी बताई थी, जिसके बाद दोनों ने भी बुमराह को फिलहाल सफेद बॉल क्रिकेट पर ध्यान देने को कहा।

सूत्रों ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति ने गुजरात टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि चूंकि बुमराह चोट से उबर रहे हैं इसलिए उन्हें एक दिन में अधिक से अधिक आठ ओवर ही गेंदबाजी करने दी जाए। गुजरात टीम मैनेजमेंट भी इस बात से परेशान थी कि वह एक ऐसे गेंदबाज को टीम में कैसे मौका दो जो अधिकतम आठ ओवर ही गेंदबाजी कर सके, इससे टीम के लक्ष्य की पूर्ति भी नहीं होती।


सूत्र ने कहा कि सब बातों के साथ, 'गांगुली और भारतीय टीम प्रबंधन और कप्तान विराट कोहली इस बात पर एकराय हैं।' बुमराह को नए साल से श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed