फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah was left frustrated for missing out bowling on second innings of Sydney test against Australia

IND vs AUS: 'कई बार शरीर का सम्मान करना होता है', दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करने पर छलका बुमराह का दर्द

Sun, 05 Jan 2025 10:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jan 2025 10:33 AM IST
सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का बचाव करने के लिए टीम को बुमराह की जरूरत थी, लेकिन वह पीठ में जकड़न के कारण गेंदबाजी करने नहीं आए और ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah was left frustrated for missing out bowling on second innings of Sydney test against Australia
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज और रोहित शर्मा की जगह सिडनी टेस्ट में भारत की कमान संभालने वाले जसप्रीत बुमराह का दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करने पर दर्द छलका। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट झटकने वाले बुमराह सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में जकड़न के कारण मैच के बीच से बाहर चले गए थे और उन्होंने अस्पताल जाकर स्कैन कराया था। 
विज्ञापन

तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे बुमराह 
बुमराह की चोट कितनी गंभीर है इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है और बुमराह पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर भी नहीं उतरे थे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का बचाव करने के लिए टीम को बुमराह की जरूरत थी, लेकिन वह पीठ में जकड़न के कारण गेंदबाजी करने नहीं आए और ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
बुमराह का प्रदर्शन इस सीरीज में शानदार रहा जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा, यह काफी निराशाजनक है, लेकिन कई बार आपको शरीर का सम्मान करना होता है और आप इससे लड़ नहीं सकते। सीरीज के कठिन पिच पर गेंदबाजी नहीं कर पाने का मलाल है। पहली पारी के दौरान मुझे थोड़ी दिक्कत हुई थी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सुबह इस बारे में चर्चा हुई कि खुद को कितना भरोसा है। सीरीज के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और यह कठिन चुनौती रही। हम आज भी मैच में थे और ऐसा नहीं था कि हमारी कोई उम्मीद नहीं बची थी क्योंकि टेस्ट क्रिकेट ऐसा ही होता है। लंबे समय तक मैच में रहना, दबाव बनाना और इस स्थिति में खेलना, सभी महत्वपूर्ण है। आपको परिस्थिति में ढलना होता है और भविष्य में यह चीजें मददगार होती हैं। 

'नीतीश-हर्षित को इस अनुभव का फायदा मिलेगा'
बुमराह ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों की भविष्य में मदद करेगा। बुमराह ने कहा, इन युवा खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिला। इन्होंने दिखाया कि हमारी टीम में कितनी प्रतिभा है। कई युवा खिलाड़ियों में जज्बा है और वे निराश हैं कि हम नहीं जीत सके, लेकिन उन्हें इस अनुभव से सीख मिलेगी। यह अच्छी सीरीज थी। ऑस्ट्रेलिया को बधाई जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed