{"_id":"5db86e158ebc3e01767f6cc0","slug":"jasprit-bumrah-tweeted-his-photo-and-indicates-about-his-return-to-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसप्रीत बुमराह ने तस्वीर शेयर कर दिए वापसी के संकेत, चोट की वजह से हैं टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जसप्रीत बुमराह ने तस्वीर शेयर कर दिए वापसी के संकेत, चोट की वजह से हैं टीम से बाहर
Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज दौरे के बाद चोटिल हुए भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी के लिए अब तैयार हैं। बुमराह ने मंगलवार को जिम सेशन भी किया और यहां एक तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा भी की। इस तस्वीर पर बुमराह ने दो शब्द लिखकर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह अब अपनी कमर दर्द से उबर चुके हैं और जल्दी ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह ने जिम में वेट लिफ्टिंग मशीन के सामने खड़े होकर यह तस्वीर क्लिक की और लिखा कमिंग सून (जल्द आ रहा हूं)।
विज्ञापन
Coming soon! 💪🏼 pic.twitter.com/Nhrsusny1L
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) October 29, 2019
विज्ञापन
दरअसल वेस्टइंडीज दौरे के बाद बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझना पड़ा था और इसकी वजह से वे टीम से बाहर हो गए थे। बुमराह इसके बाद कुछ समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कुछ समय बिताने के बाद इलाज के लिए इंग्लैंड भी गए थे। हाल ही में टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी बुमराह की चोट को मामूली बताते हुए उनके जल्दी वापसी के संकेत दिए थे।
विज्ञापन