फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah started his rehabilitation at National Cricket Academy as he get match-fit for Champions Trophy

Champions Trophy: बुमराह की वापसी के लिए BCCI ने लगाया पूरा जोर, एनसीए की तीन सदस्यीय टीम फिटनेस पर कर रही काम

Tue, 11 Feb 2025 08:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 11 Feb 2025 08:08 AM IST
सार

बुमराह फिलहाल बंगलुरू स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, इसलिए बुमराह के पास मैच फिट होने के लिए ज्यादा समय शेष नहीं बचा है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah started his rehabilitation at National Cricket Academy as he get match-fit for Champions Trophy
बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जल्द से जल्द वापसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तत्पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में उपलब्धता को लेकर जल्द ही फैसला कर सकता है क्योंकि आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की डेडलाइन अब खत्म होने वाली है। बुमराह 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं, लेकिन उनका इसमें खेलने तय नहीं है। 
विज्ञापन

एनसीए में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं बुमराह 
बुमराह फिलहाल बंगलुरू स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, इसलिए बुमराह के पास मैच फिट होने के लिए ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। बुमराह को इस साल की शुरुआत में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और तब से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। बुमराह चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की फिटनेस पर नजरें 
क्रिकेट प्रशंसकों के साथ ही बीसीसीआई और टीम प्रबंधन की नजरें बुमराह की फिटनेस पर टिकी हुई है। भारत फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है जिसका अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इसके एक-दो दिन बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह इससे पहले तक फिटनेस साबित कर पाते हैं या नहीं।

बुमराह पांच हफ्ते का ऑफ-लोडिंग पूरी कर चुके हैं जिसके तहत खिलाड़ी को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान खिलाड़ी जिम भी नहीं जाता। बीसीसीआई एनसीए से आने वाली सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं होने दे रहा और उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े चार-पांच लोगों को छोड़कर किसी और के पास इस तेज गेंदबाज की नवीनतम फिटनेस स्थिति के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

किसी चोटिल केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के लिए एनसीए एक स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच, चोट की निगरानी के लिए एक फिजियो और कौशल पर काम करने के लिए एक गेंदबाजी या बल्लेबाजी कोच आवंटित करता है जो खेलने के लिए वापसी (आरटीपी) का भी एक हिस्सा है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच रजनीकांत शिवगनम और फिजियो तुलसी राम युवराज खेल विज्ञान प्रमुख डॉ. नितिन पटेल के साथ बुमराह के रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं। पटेल व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। जाहिर है कि राष्ट्रीय टीम के स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच सोहम देसाई और फिजियो कमलेश जैन को भी इस बारे में जानकारी दी जा रही है।

बुमराह के लिए अंतिम क्षण तक इंतजार करेगी टीम 
सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह एनसीए में देसाई के साथ काम कर रहे हैं लेकिन देसाई इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सहयोगी स्टाफ के तौर पर उनके दुबई जाने की भी उम्मीद है। अगर बुमराह को गेंदबाजी करने की अनुमति मिलती है तो उम्मीद है कि ट्रॉय कूली उन पर नजर रखेंगे और पटेल द्वारा उनकी उपलब्धता के बारे में तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर को भेजी जाएगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को भी बुमराह की स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा। हालांकि अगर बुमराह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो बीसीसीआई सीधे हर्षित राणा को उनके स्थान पर नामित कर सकता है, लेकिन उम्मीद है कि टीम उनके आईसीसी की इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए फिट होने के लिए अंतिम क्षण तक इंतजार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed