शिखर धवन (143) और रोहित शर्मा (95) की शानदार बल्लेबाजी की दम पर टीम इंडिया ने मोहाली में खेले जा रहे चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए।
VIDEO: बुमराह ने आखिरी गेंद पर लगाया ऐसा छक्का, खुशी से उछल पड़े पवेलियन में बैठे शांत कोहली
वहीं, भारतीय पारी की आखिरी गेंद खेलने मैदान पर उतरे जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से ऐसा छक्का लगाया कि कप्तान कोहली अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सके।
बुमराह के बल्ले से हवाई फायर निकलते ही कप्तान कोहली पवेलियन में खुशी से झूम उठे। उन्होंने तालियों के साथ बुमराह के जज्बे को सराहा। कोहली का यह रिएक्शन देख वहीं बैठे सभी साथी खिलाड़ी भी हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर बुमराह के छक्के से ज्यादा इस पर कप्तान कोहली का रिएक्शन वायरल हो रहा है। एक फैन कोहली के रिएक्शन को जाहिर करते हुए मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।
Kohli's reaction when Bumrah hit the last ball six😂😂😂#bumrah #Kohli #INDvAUS pic.twitter.com/pq5R22FICD
बता दें कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा वन-डे मैच चंडीगढ़ में खेल रही है। फिलहाल पांच मैचों की इस वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है।
Bumrah six and kohli reaction😊#CricketMeriJaan pic.twitter.com/JiIbKMp4FL
देखें वीडियो: