फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah said 2019 year of learning looking forward to 2020

जोरदार वापसी के लिए तैयार बुमराह, 2019 को बताया- उपलब्धियों और सीखने का वर्ष

Tue, 31 Dec 2019 03:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Dec 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah said 2019 year of learning looking forward to 2020
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर ‘उपलब्धियों, सीखने और यादों’ का साल बताया। उन्होंने कहा कि  वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुमराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस साल अपनी उपलब्धियों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 

वर्ष 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत और सुखद यादें जोड़ने का साल रहा। वर्ष 2020 में मैं जो भी हासिल करूंगा मुझे उसका इंतजार है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह वर्ष 2019 में न सिर्फ तीनों प्रारूपों में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाली बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी बने। 26 वर्षीय बुमराह ने 2019 का समापन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज के रूप में किया है, जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के छठे नंबर के गेंदबाज हैं। इसी वर्ष बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।


बुमराह ने अभी तक भारत की तरफ से 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट चटकाए हैं। हालांकि चोटिल होने के कारण वह अगस्त से ही टीम से बाहर हैं। वह चोट से उबर गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed