फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jasprit bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award, know who are in list

ICC Player of the Month award: बुमराह 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित, जानें लिस्ट में और कौन कौन शामिल

Mon, 06 Sep 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Sep 2021 03:59 PM IST
सार

  • बुमराह आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित
  • बुमराह ने पहले टेस्ट में चटकाए नौ विकेट 
  • दूसरे टेस्ट में शमी के साथ नौवें विकेट के लिए की 89 रन की साझेदारी

विज्ञापन
jasprit bumrah nominated for ICC Mens Player of the Month award, know who are in list
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। बुमराह ने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई। बुमराह के अलावा पुरुष कैटेगरी में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

वहीं, इंग्लैंड के लिए कप्तान रूट ने तीनों टेस्ट में शतक जड़े और टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में 18 विकेट लिए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने दस विकेट चटकाए और यह कमाल करने वाले पाकिस्तान के चौथे सबसे युवा गेंदबाज बन गए।

उधर, महिला वर्ग में थाईलैंड की नत्ताया बूचाथाम, आयरलैंड की गैबी लुईस और ऐमियर रिचर्डसन को नॉमिनेट किया गया है। महिला क्रिकेट में नत्ताया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उसकी बदौलत थाईलैड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। आयरलैंड की लुईस और रिचर्डसन के शानदार खेल की मदद से उनकी टीम ने टी-20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर के चार में से तीन मैच जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed