फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jammu and Kashmir cricketer Rubia Syed to play for Gujarat Giants in WPL after decade long Domestic career

WPL: विमेंस प्रीमियर लीग में दिखेगा कश्मीरी क्रिकेटर का जलवा; गुजरात के लिए खेलेंगी, जानें कौन हैं रूबिया सैयद

Tue, 12 Sep 2023 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 01:20 PM IST
सार

29 साल की रूबिया सैयद अगले सीजन में गुजरात जाएंट्स के लिए खेलती दिखेंगी। वह साल 2012 से क्रिकेट खेल रही हैं और घरेलू क्रिकेट में एक दशक से अपना कमाल दिखा रही हैं। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir cricketer Rubia Syed to play for Gujarat Giants in WPL after decade long Domestic career
रूबिया सैयद शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू और कश्मीर की 29 वर्षीय महिला क्रिकेटर रूबिया सैयद शेख अब विमेंस प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाएंगी। वह गुजरात जाएंट्स की टीम के लिए खेलेंगी। अनंतनाग जिले के बडसगाम की रहने वाली रूबिया के साथ गुजरात की टीम ने संपर्क किया है। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज भी हैं। यह ऑलराउंडर 2012 से क्रिकेट खेल रही हैं और कश्मीर की टीम के लिए एक दशक से कमाल कर रही हैं।
विज्ञापन


रूबिया ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए रणजी ट्रॉफी और सीनियर विमेंस टी-20 मैच भी खेले हैं। रूबिया गुजरात की टीम में चुनी जाने से बेहद खुश हैं और उन्होंने बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब रुबिया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा "मुझे अधिकारियों का फोन आया, जिन्होंने मुझे बताया कि मैं आगामी सीजन के लिए डबल्यूपीएल टीम गुजरात जायंट्स का हिस्सा बनूंगी।"
विज्ञापन

Jammu and Kashmir cricketer Rubia Syed to play for Gujarat Giants in WPL after decade long Domestic career
रूबिया सैयद शेख - फोटो : अमर उजाला
रुबिया के पिता गुलाम कादिर शेख एक फल व्यापारी हैं। उनके पिता ने हमेशा उन पर विश्वास किया और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों में काफी उत्साह है और उनमें से हर कोई उन्हें गुजरात जाइंट्स के लिए खेलते हुए देखना चाहता है। उन्होंने कहा, "मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।"

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की एक अन्य महिला क्रिकेटर जसिया अख्तर को इस साल फरवरी में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए चुना गया था। नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। अब जसिया के सात रूबिया भी इस लीग में अपना कमाल दिखाएंगी।

जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक आईपीएल के दो सीजन में कमाल करने के बाद टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं। आने वाले समय में वह भारत के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में शुमार हो सकते हैं। उमरान लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed