फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   james pattinson ruled out rest of ashes series

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, एशेज से बाहर हुए पैटिनसन

Wed, 24 Jul 2013 02:09 PM IST
सिडनी
सिडनी Updated Wed, 24 Jul 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
james pattinson ruled out rest of ashes series

इंग्लैंड के हाथों 2-0 से पिछड़ चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन पीठ की चोट के कारण एशेज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के टीम डॉक्टर पीटर ब्रूकनेर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘पैटिनसन के कूल्हे और पीठ में दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन कुछ सूजन देखी गई थी। हमने उनके लंदन में कई स्कैन किए हैं जिससे पीठ में हल्के से फ्रैक्चर का पता चला है। हमें दुख है कि वह एशेज के शेष मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अब रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा ताकि गर्मियों तक वह फिर से वापसी कर सकें।’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम परफार्मेंस महाप्रबंधक पैट होवर्ड ने कहा, ‘हम पैटिनसन के बाहर हो जाने से काफी दुखी हैं। लेकिन चयनकर्ताओं ने पांच गेंदबाजों को इंग्लैंड के खिलाफ तैयार किया है और टीम के पास कई विकल्प हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ से भी कुछ खिलाड़ियों को कभी भी एशेज के लिए बुलाया जा सकता है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट ट्रैफोर्ड में एक अगस्त से खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed