फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   james anderson wants to play in ipl 2025 has registered for mega auction talked about his retirement from test

James Anderson: 'मैं 50 की उम्र तक खेलता लेकिन...', ECB से खुश नहीं हैं एंडरसन? संन्यास पर आया दिग्गज का बयान

Sat, 09 Nov 2024 04:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Nov 2024 04:42 PM IST
सार

उन्होंने कहा- अगर मेरे हाथ में होता, तो मैं 50 की उम्र तक खेलता। मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं और अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं।

विज्ञापन
james anderson wants to play in ipl 2025 has registered for mega auction talked about his retirement from test
जेम्स एंडरसन - फोटो : इंस्टाग्राम-jimmya9

विस्तार

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वह आईपीएल में खेलना चाहते हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी के लिए रजिस्टर भी किया है। घातक गेंदबाज अब भी सीखना चाहते हैं। इस बीच जेम्स एंडरसन ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया। 
विज्ञापन

'मैं 50 की उम्र तक खेलता'
स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में एंडरसन ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह 50 की उम्र तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते। उन्होंने कहा- अगर मेरे हाथ में होता, तो मैं 50 की उम्र तक खेलता। मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं और अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। हालांकि, इंग्लैंड भविष्य की तरफ देख रहा था जो ठीक भी है। बता दें कि, एंडरसन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 700 से अधिक विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में खेलना चाहते हैं एंडरसन
अब 42 वर्षीय गेंदबाज अपने करियर की नई पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा- नीलामी में जाने का यही उद्देश्य है कि मैं फिर से खेलना चाहता हूं। मुझे चुना जाता है या नहीं, यह अलग बात है लेकिन मेरे अंदर यह भावना है कि मैं किसी न किसी रूप में और भी कुछ दे सकता हूं। मैं बहुत फिट महसूस करता हूं, मैं अभी भी गेंदबाजी कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं, इसलिए मुझे कहीं खेलने का मौका मिलता है तो अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

ज्ञान में वृद्धि चाहते हैं महान गेंदबाज
एंडरसन ने आखिरी बार 2014 में अपना अंतिम टी20 मैच खेला था। वह आईपीएल में कभी नहीं खेले हैं। उन्होंने 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होने वाली नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत किया और अपना आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये रखा है। एंडरसन ने कहा- निया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलकर वह बतौर गेंदबाज अपना ज्ञान ही नहीं बढ़ाना चाहते बल्कि बतौर कोच और अनुभव और ज्ञान हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed