{"_id":"673792fb47918e998a00a587","slug":"james-anderson-in-ipl-2025-mega-auction-list-jofra-archer-not-included-see-details-2024-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Mega Auction: इंग्लैंड के स्टार जेम्स एंडरसन को मेगा नीलामी में मिली जगह, जोफ्रा आर्चर का कटा पत्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025 Mega Auction: इंग्लैंड के स्टार जेम्स एंडरसन को मेगा नीलामी में मिली जगह, जोफ्रा आर्चर का कटा पत्ता
Fri, 15 Nov 2024 11:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:59 PM IST
सार
आईपीएल की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होगी। इसमें कुल 574 खिलाड़ी शामिल होंगे। मेगा नीलामी में 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिनमें तीन सहायक राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन-जोफ्रा आर्चर
- फोटो : lancashirecricket/jofraarcher
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को मेगा नीलामी के लिए अंतिम लिस्ट जारी कर दी। इसमें इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तरजीह मिली है। उन्हें 1.25 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर शामिल किया गया है। वहीं, उनके साथी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का पत्ता कट गया। उन्होंने मेगा नीलामी के लिए दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर पंजीकरण किया था।
विज्ञापन
204 स्थानों के लिए लगेगी बोली
आईपीएल की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होगी। इसमें कुल 574 खिलाड़ी शामिल होंगे। मेगा नीलामी में 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिनमें तीन सहायक राष्ट्र के खिलाड़ी भी हैं। इस दौरान 204 स्थानों के लिए बोली लगाई जाएगी। मेगा नीलामी की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगी।

एंडरसन पर होगी नोटों की बारिश
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। एंडरसन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था। जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो इस प्रारूप में उनका अंतिम मैच लंकाशायर के लिए 2014 में नेटवेस्ट ब्लास्ट फाइनल था। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच 2009 में खेला था।

आर्चर पर नहीं लगेगी बोली
वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मेगा नीलामी में बोली नहीं लगेगी। वह फिलहाल इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। आखिरी बार उन्हें आईपीएल 2023 में खेलते देखा गया था। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने पांच मैचों के लिए दो विकेट चटकाए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेले 28 मुकाबलों में उन्होंने 35 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बेहतर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बाहर करना चौंकाने वाला फैसला है।