{"_id":"574d7ee44f1c1bf5511097a4","slug":"james-anderson-become-number-in-test-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर आर अश्विन दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में एंडरसन ने दूसरे मैच में दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंकाई टीम पहली पारी में महज 101 रनों के भीतर सिमट गई थी। हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंका 400 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही लेकिन जीत नहीं सकी।
विज्ञापन
एंडरसन पहली दफा टेस्ट में नंबर वन बने हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन 884 अंकों के साथ पहले पायदान पर थे लेकिन संन्यास के बाद वह अंकतालिका में नीचे पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर टीम इंडिया के फिरकी उस्ताद अश्विन 871 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बरकरार हैं। टीम इंडिया के एक और गेंदबाज रविंद्र जडेजा 789 अंकों के साथ 6 वें पायदान पर हैं।