फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी हार, दिग्गज बोले- भारत विश्व कप का हकदार

Thu, 06 Jun 2019 05:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 06 Jun 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Jacques Kallis says India real contenders for the World Cup 2019 title
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने विश्व कप के आठवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट की शानदार जीत से शुरुआत की। इस जीत के बाद पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज जैक्स कैलिस ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया की तारीफ की।


 

Jacques Kallis says India real contenders for the World Cup 2019 title
जैक कैलिस - फोटो : file photo

महान ऑलराउंडर कैलिस ने भारत को विश्व कप खिताब जीतने का ‘असल दावेदार’ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की दक्षिण अफ्रीका के लिए अब हर मैच नॉकआउट की तरह होगा।

Jacques Kallis says India real contenders for the World Cup 2019 title
IND VS SA - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी हार थी। कैलिस ने आईसीसी के लिए कॉलम में लिखा, 'भारतीय टीम विश्व स्तरीय और असल दावेदार है। वे पहले मैच के लिए इंतजार कर रहे थे और मुझे नहीं पता था कि यह उनके पक्ष में जाएगा या नहीं। वे तरोताजा होंगे या नर्वस। अब हमें उत्तर मिल गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacques Kallis says India real contenders for the World Cup 2019 title
जैक्स कैलिस

कैलिस ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका ने खुद पर दबाव बना लिया है। उन्होंने कहा ,'अब दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी छह मैच नॉकआउट की तरह होंगे।' उन्होंने कहा ,'भारत ने उन्हें हर विभाग में उन्नीस साबित किया। टॉस जीतने के बाद भी वे मैच नहीं जीत सके। सभी खिलाड़ियों को हार की जिम्मेदारी लेकर अपनी गलतियों में सुधार करना होगा।'

विज्ञापन
Jacques Kallis says India real contenders for the World Cup 2019 title
जैक्स कैलिस

कैलिस ने कहा, ‘अगले दो मैचों में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को हराकर हालात बेहतर हो सकते हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले लय हासिल करनी होगी। फाफ डु प्लेसिस के लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है लेकिन सब कुछ कप्तान के कंधे पर नहीं डाला जा सकता। सभी को अपने प्रदर्शन का आकलन करना होगा ताकि आगे अच्छा खेल सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed