फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jacques Kallis retires from international cricket

अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे कैलिस, लेकिन सबको 'चौंका' किया

Wed, 30 Jul 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Jul 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
jacques Kallis retires from international cricket
क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार जैक्स कैलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज कैलिस ने पिछले साल के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन सीमित ओवरों के मुकाबले में खेलना जारी रखा था।

हालांकि हाल ही में श्रीलंका में खत्म हुई वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

2015 में वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे लेकिन...

jacques Kallis retires from international cricket
हालांकि अनुभवी बल्‍लेबाज और जेंटलमैन क्रिकेटर जैक्स कैलिस पेशेवर क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। वह इंडियन प्री‌मियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से खेलना जारी रखेंगे।

इसके अलावा कैलिस ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर के लिए खेलते रहेंगे।

वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने वाले कैलिस की योजना 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से खेलने की थी लेकिन अपने खराब फॉर्म को देखते हुए उन्होंने अब अपना विचार बदल दिया। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में वह 0, 1, और 4 रन ही बना सके थे।

सबसे सफल अफ्रीकी बल्‍लेबाज हैं कैलिस

jacques Kallis retires from international cricket
जैक्स कैलिस का अंतरराष्ट्रीय करियर जोरदार रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 44.36 की औसत से 328 मैचों में 11,579 रन बनाए हैं। अपने बेमिसाल क्रिकेट करियर में उन्होंने 17 शतक और 86 अर्धशतक लगाए।

साथ ही 25 ट्वंटी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतकों के साथ 666 रन बनाए हैं।

वह दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।
विज्ञापन

संन्यास का कुछ यूं किया ऐलान

jacques Kallis retires from international cricket

जैक्स कैलिस ने पिछले साल दिसंबर में भारत के खिलाफ डरबन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 55.37 की औसत से 166 मैचों में 13,289 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्‍ले से 45 शतक और 58 अर्धशतक निकले हैं।

संन्यास की घोषणा करते हुए कैलिस ने कहा, "मैंने श्रीलंका में महसूस किया कि वर्ल्ड कप में खेलने का मेरा सपना ब‌हुत दूर की बात है। इस दौरे से मुझे एहसास हुआ कि मेरा काम खत्‍म हुआ।"

उन्होंने आगे कहा, "श्रीलंका में हमारी जो टीम थी वो बेहतरीन थी। मुझे उम्मीद है कि यह टीम मार्च में ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटेगी। मैं क्रिकेट को पूरी तरह से नहीं छोड़ रहा हूं। सिडनी थंडर के साथ मेरा 2 साल का करार है। अगर संभव हुआ तो मुझे अगले साल आईपीएल में कोलकाता टीम का खिताब बचाने का मौका मिलेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed