फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Italy have named the 15-member squad for their maiden ICC Men's T20 World Cup appearance

T20 World Cup: इटली ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की, वेन मैडसन को सौंपी कप्तानी; देखें स्क्वाड

Sat, 17 Jan 2026 06:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 17 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

इटली की टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। वेन मैडसन के नेतृत्व में इटली ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की है।

विज्ञापन
Italy have named the 15-member squad for their maiden ICC Men's T20 World Cup appearance
इटली की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

इटली ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इटली की टीम पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इटली का पहला मुकाबला नौ फरवरी को बांग्लादेश के के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर खेला जाएगा। इसके बाद टीम को मुंबई में 12 फरवरी को नेपाल का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में वेन मैडसन इटली की अगुआई करेंगे। 
विज्ञापन

यूरोप क्वालिफायर के जरिये किया था क्वालिफाई
टीम में ऑलराउंडर जेजे स्मट्स शामिल हैं जो इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। स्मट्स ने अब तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा लिया है। वहीं, इमिलियो गे चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके हैं। इटली ने यूरोप क्वालिफायर 2025 के जरिये पहली बार टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाई थी। इटली की टीम स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। इस क्वालिफायर से इटली और नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली के मुख्य कोच जॉन डेविसन हैं, जबकि केविन ओ ब्रायन और डोगलस ब्राउन सहायक कोच हैं। कोचिंग स्टाफ में पीटर डि वेनुतो भी शामिल हैं जो मैनेजर की भूमिका में हैं। इटली की टीम ग्रुप सी में शामिल है जिसमें दो बार की विजेता इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ-साथ बांग्लादेश और नेपाल भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए इटली की टीम:
वेन मैडसन (कप्तान), मार्कसन कैंपोपियानो, जियान पिएरो मियाडे, जियान अली, अली हसन, क्रिशान जॉर्ज, हैरी मानेंती, एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मानेंती, जसप्रीत सिंह, जेजे स्मट्स, ग्रांट स्टेवार्ट, थॉमस ड्राका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed