{"_id":"59da519e4f1c1b65548b650e","slug":"it-would-be-great-to-emulate-australia-s-past-success-says-shikhar-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndvsAus: रांची में मैदान फतह करने के बाद शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvsAus: रांची में मैदान फतह करने के बाद शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और शिखर धवन
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम से नौ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का कहना है कि कि अगर लक्ष्य बड़ा भी होता तो उनकी टीम हासिल कर लेती। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलियाई पारी 18.4 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन पर खत्म हो गई। जवाब में भारत को छह ओवर में 48 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
मैच के बाद धवन ने कहा, ‘ हमारे सामने बड़ा लक्ष्य नहीं था लेकिन विकेट ऐसा था कि इस पर रन बनाना आसान नहीं था। वैसे हम बड़ा लक्ष्य मिलने पर भी जीत जाते।’ लक्ष्य छोटा होने के कारण ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला यह पूछने पर धवन ने कहा, मैं नहीं तो मेरे साथी विराट कोहली ने आक्रामक पारी खेली। मुझे खुशी है कि वनडे सीरीज से बाहर रहने के बाद आते ही खेलने का मौका मिला।’
विज्ञापन
कम लक्ष्य होने के कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला जिन्हें देखने उनके शहर में स्टेडियम में भारी भीड़ जुटी थी। इस बारे में पूछने पर धवन ने कहा, ‘छह ओवर में कितने लोग बल्लेबाजी कर सकते हैं। धोनी भाई की बल्लेबाजी नहीं देखने से यहां के लोग निराश होंगे लेकिन भारत की जीत की खुशी तो मिली न।’ पिछले कुछ अर्से में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के कारण एक समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह अपराजेय होती जा रही है और धवन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बहुत शानदार होगा।
विज्ञापन