{"_id":"99e7310a-212f-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"it-will-be-a-good-pitch-says-lalchand-rajput","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास मैच में नहीं होगी घसियाली पिच: लालचंद राजपूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास मैच में नहीं होगी घसियाली पिच: लालचंद राजपूत
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया 'ए' के कोच लालचंद राजपूत ने इस बात को नकार दिया कि मेजबान इंग्लैंड टीम के खिलाफ 30 अक्टूबर से क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होने वाला तीन दिनी अभ्यास मैच घसियाली पिच पर होगा। टीम में शामिल 14 में से 12 खिलाडि़यों ने संडे को ब्रेबोर्न स्टेडियम में प्रैक्टिस की। राजपूत ने कहा, 'यह अच्छी पिच है। सीसीआई में हमेशा पहला सेशन बोलरों को मदद करता है। यह ऐसी पिच है, जिसमें पहले सेशन में पेसरों को मदद मिलेगी। यह मुंबई की खास पिच है, जिसमें थोड़ी उछाल रहेगी।'
विज्ञापन
युवराज सिंह और इरफान पठान नेट्स पर प्रैक्टिस नहीं कर पाए, क्योंकि वे अभी शहर नहीं पहुंचे हैं। एलिस्टेयर कुक की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम सोमवार सुबह पहुंचेगी। केविन पीटरसन टीम के साथ नहीं आएंगे। चैंपियंस लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाली पीटरसन साउथ अफ्रीका से संडे रात पहुंचे।
विज्ञापन
पीटरसन को पिछले हफ्ते ही टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगा। दूसरा मैच 3 से 5 नवंबर के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा चार दिवसीय मैच अहमदाबाद में होगा।
विज्ञापन