फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   It is possible that I may never play for India again: Yuvraj.

युवराज ने माना कि टीम इंडिया में वापसी अब संभव नहीं

Thu, 30 Oct 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Oct 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
It is possible that I may never play for India again: Yuvraj.
भारतीय क्रिकेट टीम में क्रिकेटरों की तेजी से आती नई पौध के आगे पुराने दिग्गजों को अब अपनी जगह बनाने के लिए खासा मशक्कत करना पड़ रहा है। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे धाकड़ क्रिकेटर एक समय टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड माने जाते थे। इन क्रिकेटरों ने भारत को कई मैच अकेले अपने दम पर जीताए हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब ये दिग्गज न सिर्फ टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं बल्कि वापसी की उनकी कोशिशें परवान चढ़ती नहीं दिख रही हैं। अब ऐसा लगता है कि इन दिग्गजों को अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का भी मौका न मिले।
विज्ञापन


हालांकि कुछ दिन पहले महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग को अभी चुका हुआ नहीं माना जा सकता है। उनके अनुभव को देखते हुए अगले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के लिए भी टीम में वापसी का मौका मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, धाकड़ आलराउंडर युवराज सिंह ने शायद इस स्थिति को भांप लिया है और उन्होंने माना है कि वह शायद ही अब टीम इंडिया के लिए खेल पाएं।

'अब शायद टीम इंडिया के लिए खेलूं'

It is possible that I may never play for India again: Yuvraj.
2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर युवराज सिंह को लगता है कि शायद अब वह भारत के लिए कभी नहीं खेल सकेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वह भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने में विफल रहते हैं तो यह उनके लिए बेहद निराशाजनक होगा। दिसंबर 2013 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए वनडे खेलने वाले युवी ने कहा, "टीम इंडिया में वापसी करना ही मेरा लक्ष्य है। जब आप टीम में नहीं होते हैं तो यह हमेशा निराशाजनक होता है। पिछले दो साल मेरे लिए बहुत उतार-चढ़ाव वाले रहे और इसी कारण यह मेरा फैसला नहीं है कि मुझे चुना जाए या नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद करता हूं कि चीजें बदलेगी और मुझे दोबारा टीम में चुना जाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो मुझे जिंदगी काफी निराशाजनक हो जाएगी। मैं सिर्फ प्रयास कर सकता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकता हूं।"

अब सिर्फ पुराने दिनों की ही रह गई हैं यादें

It is possible that I may never play for India again: Yuvraj.
यह पूछे जाने पर कि क्या उनके दिमाग में ऐसा कभी आता है कि उन्हें दोबारा टीम के लिए नहीं चुना जाएगा तो युवराज ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, "हां, यह संभव है कि मैं फिर कभी भारत के लिए नहीं खेल सकूं। मैंने इस पर विचार किया, लेकिन ऐसी भी संभावना है कि मैं भारत के लिए फिर खेल सकूं। जब तक मैं यह सोचता रहूंगा कि मैं वापसी कर सकता हूं, मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता रहूंगा।"

इस बीच युवी ने कहा कि वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों के साथ अच्छे दिनों को लेकर बात करते हैं।

उन्होंने कहा, "हम हमेशा उन दिनों के बारे में बात करते हैं जो हमने भारत के लिए खेलते हुए साथ बिताए। हम सभी जानते हैं कि वे हमारी जिंदगी के सबसे शानदार साल थे। हालांकि जब आप टीम में नहीं होते तब भी जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। आपको सिर्फ सकारात्मक बने रहना और कड़ी मेहनत करते रहना होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed