WI Inning
171/9 (19 ov)
Akeal Hosein 15(8)*
Shamar Joseph 0 (1)
IND elected to bowl
{"_id":"bc5dfc44-ec60-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"it-is-impossible-to-decipher-ms-dhoni-says-sunny","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी बोले, अबूझ पहेली हैं कप्तान धोनी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनी बोले, अबूझ पहेली हैं कप्तान धोनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 14 Jul 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई करिश्माई पारी के बाद उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
इसी फेहरिस्त में नया नाम जुड़ा है पूर्व महान क्रिकेटर व कमेंटेटर सुनील गावस्कर का। गावस्कर ने अपने एक कॉलम में उनकी जमकर तारीफ की है। भारतीय क्रिकेट के कड़े विश्लेषक की पहचान रखने वाले सनी एक समय धोनी से कप्तानी पद छीनने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
कैरेबियाई धरती पर श्रीलंका से मैच छीन कर भारत को खिताब दिलाने वाले धोनी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा है कि कप्तान के वास्तविक चरित्र और सोच के बारे अंदाज लगाना बेहद मुश्किल है। हर किसी का भारतीय कप्तान के बारे में अपना-अपना मत है।
विज्ञापन
धोनी ने वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज शमिंडा इरंगा की लगातार तीन गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम इंडिया को नायाब जीत दिलाई थी। मैच खत्म होने के बाद दो गेंद शेष भी रह गए थे।
कप्तान धोनी की एक और मैच जीताऊ पारी के बाद अब यह बहस शुरू हो गई है कि क्रिकेट का सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर कौन है। पिछले कुछ सालों में धोनी ने अपने दमखम के दम पर कई मैचों में भारत को दमदार जीत दिलाई है।
बेस्ट फिनिशर हैं धोनी
वनडे क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर के मामले में धोनी सबसे आगे बने हुए हैं। उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कोई है तो वे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर माइकल बेवन। हालांकि औसत के मामले में धोनी (89.63) बेवन (66.42) से काफी आगे हैं।
त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मैच हैमस्ट्रिंग इंजरी होने के कारण धोनी सीरीज से हट गए थे। हालांकि फाइनल से पहले वह फिट हो गए और उन्होंने फाइनल मैच में वापसी की और 52 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर मैच में जीत दिलाई।
एक समय धोनी को कप्तानी से हटाने की मांग करने वाले गावस्कर ने एक कॉलम में लिखा कि धोनी मैदान में बैटिंग या फील्डिंग करते समय जो रणनीति बनाते हैं उसकी तह तक पहुंचना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल काम है। वह जो करते हैं और जो करने जा रहे हैं उसे समझ पाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है।
असली धोनी को जानना मुश्किल
गावस्कर ने स्वीकार किया कि असली धोनी को जान पाना बेहद मुश्किल है। भारतीय कप्तान के कायल हो चुके इस पूर्व महान क्रिकेटर ने लिखा, 'हो सकता है कि माही के करीबी दोस्त उन्हें काफी अच्छे से जानते हों लेकिन मेरा मानना है कि वे नहीं जानते होंगे कि असल में धोनी क्या चीज हैं।'
खिताबी जीत के बाद खुद कप्तान धोनी ने भी कहा था कि उनकी क्रिकेटिंग सोच काफी अच्छी है।
साथ ही फाइनल मैच में भारत की ओर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने भी कहा था, 'हमें तो अब धोनी की ऐसी पारियां देखने की आदत सी पड़ गई है। वे बार-बार ऐसा करते रहते हैं इसलिए उनकी यह पारी हमारे लिए कोई नया आश्चर्य नहीं है।'
भारतीय कप्तान ने अपनी अगुवाई में भारत को विदेशी धरती पर लगातार दो खिताब चैंपियंस ट्रॉफी और त्रिकोणीय सीरीज में जीत दिलाई है।