{"_id":"7ff93c8c-29ce-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"it-is-a-fresh-series-says-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीती बातें भुलाकर नई सीरीज में नई शुरुआत: सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीती बातें भुलाकर नई सीरीज में नई शुरुआत: सचिन
नई दिल्ली/मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में मुकाबला बेहद करीबी होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले प्रदर्शनों का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो बीत गया उसे हमें भूल जाना चाहिए। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इंग्लैंड से वापसी के तुरंत बाद हमने उन्हें अपने यहां 5-0 से हराया था और इस चीज को भी नहीं भुलाया जा सकता। पूर्व में कई चीजें हुई हैं लेकिन यह बिल्कुल एक नई सीरीज है और फिलहाल जरूरत है कि हम अपना पूरा ध्यान बेहतर प्रदर्शन करने पर लगाएं। यह सीरीज बेहद रोमांचक और करीबी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टीम के हमारे अधिकांश साथियों ने अभी प्रथम श्रेणी मैच में हिस्सा लिया है। इसके अलावा हम अहमदाबाद रवाना होने से शुक्रवार से तीन दिवसीय अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे। इसलिए अभी सीरीज शुरू होने से पहले एक साथ अभ्यास करने के लिए हमारे पास 5-6 दिन बचे हुए हैं।’
विज्ञापन
आज से जंग की तैयारी में जुटेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 15 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पूर्व अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए टीम इंडिया शुक्रवार से यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास शिविर में हिस्सा लेगी। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को टीम दोपहर बाद जबकि शनिवार और रविवार को पूरे दिन अभ्यास करेगी।
कोच डंकन फ्लेचर फिलहाल देश से बाहर हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वह अभ्यास शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। शुक्रवार को 10 नेट गेंदबाज अभ्यास कराएंगे जबकि शनिवार और रविवार को 18 गेंदबाज हिस्सा लेंगे। टीम सोमवार को यहां से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।