फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York

T20 WC: भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का साया, ISIS से जुड़े संगठन ने वीडियो जारी कर दी धमकी

Thu, 30 May 2024 08:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 May 2024 08:33 AM IST
सार

न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
बाबर और रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस मैच पर आतंकी हमले का साया है। आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर 'लोन वुल्फ' हमले की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
वीडियो में 9/6/2024 की तारीख का जिक्र
ब्रिटिश अखबार 'एक्सप्रेस' ने सबसे पहले इस धमकी की खबर दी थी और कहा था कि आतंकी संगठन ने लंदन स्थित वेम्बले स्टेडियम (फुटबॉल स्टेडियम) समेत यूरोप के कई मैदानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है। दरअसल, ISIS-K द्वारा ब्रिटिश चैट साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में आइजनहावर पार्क स्थित नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर थी और वहां ड्रोन उड़ते दिखाई पड़ रहे थे। वीडियो में 9/6/2024 की तारीख का जिक्र था। उसी दिन भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच भी होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
गैरी कर्स्टन और बाबर आजम - फोटो : Cricket South Africa/ICC
'लोन वुल्फ हमले की धमकी'
नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा कि वायरल वीडियो में इस आतंकवादी समूह ने 'लोन वुल्फ' के हमले की धमकी दी है। 'लोन वुल्फ' आतंकवादी संगठनों से जुड़े सदस्य हैं जो संगठनों से इजाजत लेकर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना अधिक कठिन हो जाता है। राइडर ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को आइजनहावर पार्क स्थित क्रिकेट स्टेडियम में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'जब यहां के निवासियों की सुरक्षा की बात आएगी तो हम बारीकी से छानबीन करेंगे। दक्षिण और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन आईएसआईएस-खोरासन (ISIS-K) द्वारा चैट ग्रुप में पोस्ट किए गए वीडियो में खतरे के स्तर के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई थी।'

राइडर ने कहा, 'जब आपके पास एक बड़े स्तर का मैच और इस तरह की भीड़ होती है, तो हर लीड विश्वसनीय होता है।' उन्होंने कहा कि उन्हें अप्रैल में भी धमकियां मिली थीं और तब भी आईएसआईएस-के ने ही धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस-के ने जगह का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन स्टेडियम की तस्वीर और वहां उसी तारीख को भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए यह थोड़ा स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
'हम हर स्थिति से निपटने में सक्षम'
न्यूयॉर्क शहर की सीमा से लगे नासाउ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम हर उस स्थिति से निपटने में सक्षम है जो संभावित रूप से उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए हमने कई सावधानियां बरती हैं। हम हर खतरे को गंभीरता से लेते हैं। हर खतरे के लिए एक ही प्रक्रिया होती है। हम खतरों को कम नहीं आंकते। हम अपने सभी लीड्स को ट्रैक करते हैं।'

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल का बयान
बुधवार को न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सतर्क रहने और कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस की तैनाती, शहर की निगरानी और स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और सख्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गवर्नर होचुल ने कहा, 'हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। मेरा प्रशासन संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नासाउ काउंटी के साथ महीनों से काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यूयॉर्कवासी और यहां आने वाले मेहमान सुरक्षित रहें।'

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
बाबर और रोहित - फोटो : PTI
आइजनहावर पार्क को नो-फ्लाई जोन बनाने का अनुरोध
आईआईएस-के द्वारा ड्रोन से हमले की धमकी मिलने के बाद काउंटी अधिकारियों ने एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) से आइजनहावर पार्क को ड्रोन के लिए नो-फ्लाई जोन बनाने का अनुरोध किया है। आईएसआईएस-के ने पहले भी पाकिस्तान में हमले किए हैं और भारत को आतंकी हमले की धमकी दी है। मार्च में आईएसआईएस-के के आतंकवादियों ने मॉस्को में एक कंसर्ट हॉल पर हमला किया था जिसमें करीब 130 लोग मारे गए थे। टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज को भी आतंकी हमले की धमकी मिली थी। हालांकि, आईसीसी ने इस पूर मसले पर कहा है कि वह स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।  आईसीसी ने आश्वस्त किया था कि फैंस और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किया जा रहा है।

ISIS-Linked Outfit Threatens Attack On India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match In New York
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
नासाउ स्टेडियम में 30 हजार लोगों के बैठने की क्षमता
नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह विशेष रूप से टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के लिए ही बनाया गया है। यह स्टेडियम डलास में एक और स्टेडियम के साथ आगामी टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया को अपने सारे मुकाबले अमेरिका में ही खेलने हैं। इनमें से शुरुआती तीन मैच, यानी भारत बनाम आयरलैंड (पांच जून), भारत बनाम पाकिस्तान (नौ जून) और भारत बनाम अमेरिका (12 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया 15 जून को कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में मैच खेलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed