डैरेन सैमी ने जब आरोप लगाया था कि IPL में जब उन्हें 'कालू' बुलाया जाता और साथी खिलाड़ी हंसते थे तो BCCI, समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स सफाई देने उतर आए थे। कुछ ने तो ये तक कह दिया था कि स्टेडियम में बैठे फैंस ऐसा करते होंगे, लेकिन अब पक्के सबूत मिल चुके हैं कि सैमी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के उनके साथी क्रिकेटर ही इस अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।
डैरेन सैमी को इशांत शर्मा ने कहा था 'कालू', अब सामने आने लगे IPL में रंगभेद के पक्के सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इंस्टाग्राम पर किए गए इस खुलासे के दौरान सैमी ने किसी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया था। मगर अब भारतीय टेस्ट पेसर इशांत शर्मा की लगभग छह साल पुरानी एक पोस्ट वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई इस फोटो के कैप्शन में इशांत ने लिखा है कि 'मैं, भुवी, कालू और गन सनराइजर्स'
Me, bhuvi, kaluu and gun sunrisers
A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29) on
अब सोशल मीडिया पर लोग इशांत शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस पुरानी पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि तस्वीर को डिलीट कर दो। वेस्टइंडीज को टी-20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान डैरेन सैमी ने 38 टेस्ट,126 वन-डे और 68 टी-20 इंटरनेशनल में भाग लिया है। इसके पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर हर उस खिलाड़ी को मैसेज करने की बात की थी, जिन्होंने उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
सैमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर कहा, 'मैं सारी दुनिया में खेला हूं। मुझे कई लोगों से प्यार मिला है। जिस भी टीम से मैं खेला हूं उसके ड्रेसिंग रूम से मुझे प्यार मिला है। यह सब लोगों पर लागू नहीं होता है। तो एक शब्द का अर्थ पता लगने के बाद मैं काफी गुस्से में था। तब मुझे याद आया कि SRH के लिए खेलते हुए मुझे इसी शब्द से पुकारा जाता था जो अश्वेतों के लिए अपमानजनक शब्द है। जब भी मुझे ऐसे पुकारा जाता मेरी टीम के साथी हंसने लगते।'
'मैं उन लोगों को मैसेज करूंगा। आप लोग जानते हो कि आप कौन हो। मैं पूछूंगा कि क्या जब तुम मुझे ऐसे बुला रहे थे तो क्या तुम्हारा इरादा बुरा था? सभी ड्रेसिंग रूम से मुझे बहुत प्यार मिला है। सबसे मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं, तो जिन्होंने ने भी मुझे इस शब्द से बुलाया जरा विचार कीजिएगा, चलिए बात करते हैं, अगर यह वाकई बुरी नीयत से कहा गया था तो मैं काफी निराश होऊंगा। मुझे इस शब्द से पुकारा जाता था तो मुझे लगता था कि इसका अर्थ मजबूत इंसान या ऐसा ही कुछ होता है। मुझे उस समय इसका अर्थ नहीं पता था।'