फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishant Sharma out of first Test due to illness

इशांत शर्मा को चिकनगुनिया, पहले टेस्ट मैच से हुए बाहर

Tue, 20 Sep 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ishant Sharma out of first Test due to illness
इशांत शर्मा - फोटो : getty

अभी तक न्यूजीलैंड की टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान थी लेकिन अब टीम इंडिया को अपने शीर्ष खिलाड़ी के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


कानपुर के ग्रीन पार्क में 22 से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इशांत नहीं खेल पाएंगे। उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। चिकनगुनिया मच्छर के कांटने से होने वाली बीमारी है और वह इसका इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुख्य कोच अनिल कुंबले ने इशांत की बीमारी को देखते हुए भी टीम मैनेजमेंट से किसी स्थानापन्न खिलाड़ी की मांग नहीं की है। साथ ही उन्होंने यह भी ईशारा किया कि वह सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम डॉक्टरों के साथ इशांत की बीमारी को लेकर गहन रूप से निगरानी रखे हुए हैं, और इस टेस्ट मैच के बाद उनकी फिटनेस को देखा जाएगा। फिलहाल इस मैच के लिए टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को नहीं लेने का फैसला लिया है।"

अब उनकी अनुपस्थिति में अन्य गेंदबाजों के टेस्ट मैच में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है। नेट पर तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव को अभ्यास करते देखा गया है और माना जा रहा है कि उन्हें अंतिम एकादश में जगह मिल जाए। मोहम्मद शमी के टीम में शामिल होने की संभावना थोड़ी कम दिख रही है।

उमेश यादव को अंतिम एकादश में मिल सकती है जगह

Ishant Sharma out of first Test due to illness
उमेश यादव - फोटो : getty

पिच पर तेज गेंदबाजी के साथ होने वाली रिवर्स स्विंग की संभावना को देखते हुए मोहम्मद शमी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया जा सकता है। अगर टीम इंडिया कानपुर टेस्ट में 5 गेंदबाजों के साथ उतरती है तो शमी को बाहर होना पड़ सकता है। पिच के मिजाज को देखते हुए टीम में 3 स्पिनर्स को जगह दी जाए। इस मैदान का पिच धीमा है और भारत को पूरे 20 विकेट हासिल करने के लिए एक अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है।

अगर ऐसा नहीं होता है तो भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में बनती दिख रही है। पिछले 2 दिनों से नेट पर अभ्यास के दौरान भुवी और उमेश यादव ने शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है, जबकि शमी ने निचले क्रम के बल्लेबाज और शिखर धवन को गेंद डाली। शमी को इस मैच से बाहर होना पड़ सकता है।

बल्लेबाज रोहित शर्मा जिस तरह से अभ्यास करते दिख रहे हैं उससे यही लगता है कि उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि भारत किसी भी टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में 5 बल्लेबाज और एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरता रहा है, इससे पीछे लक्ष्य यही है कि विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाया जाए।

ग्रीन पार्क की पिच थोड़ी सूखी हुई है जो बाद में टूट सकती है, हालांकि पिच के टूटने के बावजूद उसके भूरभूरे होने की संभावना नहीं है। पिच क्यूरेटर के अनुसार यह पिच उस तरह से खतरनाक तरीके से स्विंग नहीं करेगी जैसा पिछले साल नागपुर टेस्ट (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच) में हुआ था। लेकिन मैच में रिवर्स स्विंग की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed