{"_id":"56e689ff4f1c1b594a8b46e2","slug":"is-true-shahid-afridi-s-india-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोएब अख्तर की राह पर तो नहीं निकल पड़े अफरीदी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शोएब अख्तर की राह पर तो नहीं निकल पड़े अफरीदी?
गौरव काला/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान टीम के टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी का भारत के प्रति अचानक जागा प्यार सवाल खड़ा करता है कि कहीं वह अपने पुराने साथियों की राह पर तो नहीं निकल पड़े हैं? वर्ल्ड कप से पहले अफरीदी के पुराने बयानों पर गौर करें तो उनका हृदय परिवर्तन सिलसिलेवार रहा है।
विज्ञापन
एशिया कप से पहले अफरीदी की संन्यास की खबरें उड़ी थी। यह खबर पाक क्रिकेट बोर्ड के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी, उनके लिए बड़ा सवाल वर्ल्ड कप के लिए टीम की मेजबानी को लेकर था। हालांकि बड़े मान-मनोव्वल के बाद उनको मनाया गया और फिलहाल वह वर्ल्ड कप तक मान भी चुके हैं।
विज्ञापन
35 बसंत पार कर चुके अफरीदी का फिर बयान आया कि वह संन्यास लेना चाहते हैं लेकिन उनके रिश्तेदार और चाहने वाले नहीं चाहते कि वह ऐसा करें।
अब बात की जाए अफरीदी के हृदय परिवर्तन या भारत के प्रति अचानक जागे प्यार की। अफरीदी से पहले ज्यादातर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर संन्यास के बाद रोजी-रोटी के लिए भारत में ही पनाहगार हैं। इनमें तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, वसीम अकरम और रमीज राजा मुख्य रुप से शामिल हैं।
विज्ञापन
अख्तर जो अपने क्रिकेटिंग दौर में भारतीय क्रिकेटरों से गाली-गलौच करने में परहेज नहीं करते थे। सचिन, सहवाग, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के साथ उनकी बहस सब जानते हैं। इन-दिनों अख्तर भारतीय टीवी चैनलों में क्रिकेट एक्सपर्ट या भारत में होने वाले मैचों में क्रिकेट कमेंटर की भूमिका अदा कर रहे हैं। अकरम का अपने क्रिकेट दौर में भारतीय खिलाड़ियों के साथ कोई याराना नहीं रहा है, जितना रिटायरमेंट के बाद।
कहीं, अफरीदी संन्यास के बाद अपने पुराने साथियों की तरह भारत में रोजगार के अवसर तो नहीं तलाश रहे। हां इससे इतर उनका यह बयान मन की बात भी हो सकता है।