चुनने के बाद भी पाक नहीं कर रहा टी-20 वर्ल्ड कप का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चालबाजी कर रहा है। टीम का चयन तो कर चुका है लेकिन घोषणा में विलंब कर रहा है। खबरों के मुताबिक पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का ही राग अलाप रहे हैं।
पीसीबी के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शहरयार खान ने दुबई में आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का मुद्दा उठाया था। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई के क्रिकेट सीरीज के इंकार करने से पीसीबी को करोड़ों का नुकसान हुआ।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर दुबई में हाल ही में हुई आईसीसी की बैठक में बातचीत की गई है। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि अगर उनकी सरकार से टी-20 विश्व कप के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थानों पर कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
शहरयार द्वारा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष गिल्स क्लार्क को इस सबंध में भी दिसंबर 2015 में अवगत कराया गया था। शहरयार ने गिल्स से इस बारे में बीसीसीआई से बातचीत करने की बात कही थी।
वर्ल्ड कप के लिए कभी हां कभी ना कर रहा पीसीबी
पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान शहरयार ने कहा कि हो सकता है कि सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार अपनी टीम को भारत में खेलने जाने के लिए अनुमति न दे। उन्होंने कहा, "कुछ सदस्यों ने कहा है कि हमें सरकार से अनुमति नहीं मिलती है तो हमारे मैच दुबई, शारजाह या कोलंबो में कराए जा सकते हैं।"
शहरयार ने कहा कि उन्होंने बैठक में साफ तौर पर कहा कि टी-20 विश्व कप में भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, "मैंने साफतौर पर कहा कि हमें सरकार का रुख देखना होगा क्योंकि भारत ने दिसंबर में हमारे खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज इसलिए नहीं खेली क्योंकि उन्हें सरकार से मंजूरी नहीं मिली थी। बाद में श्रीलंका में भी सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा गया ताकि भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज बहाल हो सके।
उन्होंने कहा, "मैंने आईसीसी सदस्यों को बता दिया है कि पाक टीम को खतरा है। हाल के महीनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे लगता है कि भारत में खतरा है। हाल में पाकिस्तानी अंपायर को भारत में एक सीरीज के बीच में से आईसीसी ने हटा दिया था।"
पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने आईसीसी के अधिकारियों से मुलाकात में यह भी कहा कि अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने के लिए बुला सकता है तो द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में आनाकानी क्यों कर रहा है?
अगले महीने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने टीम का चयन तो कर लिया है लेकिन अभी पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर टीम की घोषणा नहीं की। माना जा रहा है कि इसके पीछे खेले जा रहे उसने पाकिस्तान सुपर लीग पर ध्यान लगा रखा है कि कहीं कुछ और अच्छे खिलाड़ी मिल जाएं।