{"_id":"6847e7c411fc7ea5610a8e3f","slug":"is-he-king-of-swing-or-sylvester-stallone-wasim-akram-statue-ridiculed-in-pakistan-watch-photo-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wasim Akram Statue: 'स्विंग का किंग है या सिल्वेस्टर स्टेलॉन?' पाकिस्तान में वसीम अकरम की प्रतिमा का उड़ा मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wasim Akram Statue: 'स्विंग का किंग है या सिल्वेस्टर स्टेलॉन?' पाकिस्तान में वसीम अकरम की प्रतिमा का उड़ा मजाक
Tue, 10 Jun 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:30 PM IST
सार
प्रतिमा में अकरम को पाकिस्तान की 1999 विश्व कप जर्सी में दिखाया गया है। साथ ही उनके सिग्नेचर स्लिंगी बॉलिंग एक्शन को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और वसीम अकरम
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की प्रतिमा हैदराबाद के नियाज स्टेडियम में लगाई गई है। यह प्रतिमा अप्रैल में ही बनकर तैयार हो गई थी और तभी इसका अनावरण हो गया था, लेकिन इसकी पहली तस्वीर अब सामने आई है और तस्वीर सामने आते ही वसीम की प्रतिमा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वसीम की प्रतिमा इस तरह लगाई गई है कि पता ही नहीं चल पा रहा कि ये वही हैं। फैंस ने तो यहां तक कमेंट किया कि ये वसीम अकरम हैं या सिल्वेस्टर स्टेलॉन!
विज्ञापन
प्रतिमा में अकरम को पाकिस्तान की 1999 विश्व कप जर्सी में दिखाया गया है। साथ ही उनके सिग्नेचर स्लिंगी बॉलिंग एक्शन को भी दर्शाया गया है। एक्शन से लेकर जर्सी तक सबकुछ सही है लेकिन चेहरा अलग कर दिया है। उनके चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं, जबकि बाल का स्टाइल उन्हें जरूर से ज्यादा उम्रदराज साबित कर रहा है। इस पर फैंस ने मजेदार ट्वीट किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'क्या वसीम अकरम को पता है कि यह वही हैं?' वहीं, दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, '10% सीमेंट, 90% निराशा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अकरम का शानदार क्रिकेट करियर 1984 से 2003 तक चला। इस दौरान उन्होंने 104 टेस्ट मैच और 356 वनडे मैच खेले। उन्होंने 23.62 की औसत से 414 टेस्ट विकेट लिए। इसके साथ ही वह वनडे में 500 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने वनडे में 23.52 की औसत से 502 विकेट लिए। इस महान क्रिकेटर ने सभी प्रारूपों में 6000 से ज्यादा रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी कौशल का भी प्रदर्शन किया। नाबाद 257 रन उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर था। वह पाकिस्तान की विजयी 1992 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे और कुल मिलाकर चार विश्व कप में भाग लिया।
एक कप्तान के रूप में अकरम ने 25 टेस्ट और 109 वनडे मैच खेले। उनका पोस्ट-प्लेइंग करियर समान रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने आईपीएल, घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के साथ कोच के रूप में कार्य किया है। फिलहाल वह अलग-अलग सीरीज और दौरे पर कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहते हैं।