{"_id":"5a9582a44f1c1b462c8ba735","slug":"irfan-pathan-says-that-some-teammates-jealous-to-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, कहा- टीम इंडिया में जलते थे मुझसे कई खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान पठान ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, कहा- टीम इंडिया में जलते थे मुझसे कई खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने क्रिकेट अनुभव को साझा करते हुए कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में तरक्की देखकर जला करते थे। एक बार कि घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मुझे तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता था तो एक मैच के दौरान साथी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में चिल्लाते हुए कहा था कि ये क्यों..मुझे भेजो। इसके बाद उस खिलाड़ी ने मुझसे आकर कहा था कि तुम्हारा इतना टीम में ख्याल क्यों रखा जाता है तू तो इतना बदसूरत है।
इन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं नेट्स में सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी किया करता था तो वह कहा करते थे कि मैंने आज तक तुम जैसा स्विंग गेंदबाज नहीं देखा। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण कहते थे कि तुम्हारी गेंद खेलते हुए मुझे अपने घुटने बचाने पड़ते हैं।
पठान ने खुद की तुलना कपिल देव से किए जाने पर कहा कि उनसे मेरी तुलना ठीक नहीं है। कपिल जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं हो सकता है। मैं जब भी मैदान पर उतरता था तो पहले खुद को एक गेंदबाज और फिर बल्लेबाज समझता था। हालांकि बल्लेबाजी करते वक्त मैं हमेश एक बल्लेबाज की तरह सोचा करता हूं।