फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday

27 अक्टूबर का दिन क्रिकेट जगत में है बेहद स्पेशल, तीन क्रिकेटर्स में एक जैसी है समानता

Sat, 28 Oct 2017 07:37 AM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 28 Oct 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday
इरफान पठान - फोटो : youtube
क्रिकेट इतिहास में 27 अक्टूबर का दिन खास है। इस दिन क्रिकेट के तीन लेफ्ट हैंड बैट्समैन अपना जन्मदिन मनाते हैं। ए‌क खिलाड़ी इनमें से बॉलिंग ऑल राउंडर रहे हैं। करीब 10-12 साल पहले वह टीम इंडिया के मैच विनिंग प्लेयर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

यह तीनों खिलाड़ी एक ही दिन यानी 27 अक्टूबर को पैदा हुए

irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday
इरफान पठान
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान पठान में एक समानता है। यह तीनों खिलाड़ी एक ही दिन यानी 27 अक्टूबर को पैदा हुए। पठान बॉलिंग आलराउंडर के रूप में टीम इंडिया की ओर से खेले हैं। उन्हें बल्लेबाज की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। लेकिन उन्होंने लेफ्ट हैंड बैटिंग से सबको प्रभावित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday
डेविड वॉर्नर - फोटो : ht
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के तेज तर्रार ओपनर हैं। कंगारू टीम की तरफ से वह टेस्ट, वन डे और टी-20 में ओपनिंग करते हैं। एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के बाद डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर ओ‌पनिंग बैट्समैन माने जाते हैं। आगामी एशेज सीरीज में वॉर्नर से बड़ी पारी की उम्मीद ऑस्ट्रेलिया को होगी। वॉर्नर ने 66 टेस्ट में 20 शतकों की मदद से 5705 रन बनाए। 101 वन डे में 14 शतकों की मदद से 4270 रन बनाए।
 
विज्ञापन

कुमार संगकारा

irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday
संगकारा
श्रीलंका क्रिकेट में एक बड़ा नाम रहे हैं। वन डे और टेस्ट में श्रीलंका के लिए कई कीर्तिमान रचे। श्रीलंका के दो विश्वसनीय बल्लेबाज महिला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने श्रीलंका के लिए काफी सालों तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है। करियर में 134 टेस्ट खेलते हुए 38 शतक की मदद से 12400 रन बनाए। 404 वन डे में 14234 रन बनाए। 25 शतक लगाए।

इरफान पठान 

irfan pathan, sangakara and warner gests one birthday
इरफ़ान पठान - फोटो : indian express
2003 के दौर में टीम इंडिया के लिए उम्मीद की एक बड़ी किरण बनकर उभरे इरफान पठान ने दो-तीन साल बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया। पठान एक सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर के रूप में उभर ही रहे थे कि उनके करियर पर विराम लग गया। पठान ने 29 टेस्ट में 1105 रन बनाए। 1 शतक लगाया। 120 वन डे में 1544 रन बनाए। 5 अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed