फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan Pathan revealed details of heated exchange with Shaheed Afridi during India tour of Pakistan in 2006

Irfan Pathan: 'तू कब से मेरा बाप बन गया', जब इरफान पठान ने सुनाई थी अफरीदी को खरी-खोटी; सुनाया दिलचस्प किस्सा

Sat, 16 Aug 2025 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 03:38 PM IST
सार

इरफान ने बताया कि किस तरह उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी को खरी-खोटी सुनाई थी। 2006 में कराची से दोनों टीमें एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे तभी इरफान और अफरीदी के बीच कहासुनी हुई थी। 

विज्ञापन
Irfan Pathan revealed details of heated exchange with Shaheed Afridi during India tour of Pakistan in 2006
इरफान पठान और शाहीद अफरीदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2006 में पाकिस्तान दौरे के दौरान शाहीद अफरीदी से हुई बहस पर खुलासा किया है। इरफान ने बताया कि किस तरह उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, 2006 में कराची से दोनों टीमें एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे तभी अफरीदी ने पठान के बाल खराब कर दिए और उन्हें बच्चा कहा जिस पर इरफान ने उन्हें खूब लताड़ा जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में उलझ गए थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है रिकॉर्ड 
इरफान और अफरीदी के बीच शुरू से ही प्रतिद्वंद्विता रही है। इरफान का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सभी प्रारूप मिलाकर 67 विकेट लिए हैं और 807 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। इरफान ने 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में अफरीदी को शून्य पर आउट भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराची से लाहौर जाते हुए वक्त हुआ था विवाद 
इरफान ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, 2006 में पाकिस्तान दौरे के दौरान हम कराची से लाहौर जा रहे थे। दोनों टीमें एक साथ यात्रा कर रही थीं। अफरीदी मेरे पास आए और उन्होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा और बाल को खराब करते हुए बोले, बच्चे तुम कैसे हो? मैंने इस पर उनसे कहा, तू कब से मेरा बाप बन गया। ये उनका बचपना भरा रवैया था क्योंकि वह मेरे दोस्त नहीं है। इसके बाद अफरीदी ने मुझे कुछ अपशब्द कहे, उनकी सीट मेरे पास ही थी। 
विज्ञापन

विवाद उस वक्त बढ़ा जब इरफान पाकिस्तान के ऑलराउंडर अब्दुल रजाक के साथ बात करने लगे जो उनकी पास वाली सीट पर बैठे थे। चर्चा उस वक्त तीखी हो गई जब इरफान ने रजाक से स्थानीय मीट के बारे में पूछा। इरफान ने कहा, उस वक्त रजाक मेरे बगल वाली सीट पर बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि यहां किस तरह के मीट उपलब्ध हैं। उन्होंने मुझे कई तरह के मीट के बारे में बताया। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि क्या यहां कुत्ते का मांस भी मिलता है। अफरीदी पास में ही बैठे थे और रजाक मेरी बात सुनकर हैरत में पड़ गए और उन्होंने कहा, इरफान आप ये क्यों पूछ रहे हो? 

इरफान ने कहा, मैंने कहा कि अफरीदी कुत्ते का मांस खाता है क्योंकि वह लंबे समय से भौंक रहा है। इसके बाद अफरीदी ने मुझसे कुछ नहीं कहा। वह जब भी कुछ कहते तो मैं कहने लगता देखो वह फिर से भौंका। इसे बात के बाद से अफरीदी पूरी फ्लाइट में शांति से बैठे रहे और कुछ नहीं बोले। उस विवाद के बाद अफरीदी समझ गए कि वह मुझसे नहीं जीत सकते और फिर उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed