{"_id":"63dcaf62b7087b3c483cd833","slug":"irfan-pathan-advice-kohli-to-play-spin-aggressively-nathan-lyon-ashton-agar-threat-in-ind-vs-aus-test-series-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: इरफान पठान ने बताया- स्पिन गेंदबाजों को कैसे खेलें कोहली, नाथन लियोन और एगर बन सकते हैं बड़ा खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: इरफान पठान ने बताया- स्पिन गेंदबाजों को कैसे खेलें कोहली, नाथन लियोन और एगर बन सकते हैं बड़ा खतरा
Fri, 03 Feb 2023 12:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:23 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इरफान पठान ने विराट कोहली को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोहली को नाथन लियोन और एश्टन एगर के खिलाफ तेजी से रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। चार टेस्ट मैच की यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में यह सीरीज जीतनी होगी। भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए विराट कोहली का बल्ला चलना जरूरी है।
विराट ने टी20 और वनडे में अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली है और लगातार रन बना रहे हैं। वह जल्द ही वनडे में अपने 50 शतक भी पूरे कर सकते हैं, लेकिन टेस्ट में कोहली का लय में लौटना बाकी है। वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने 20 टेस्ट में 48.05 की औसत से 1682 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक शामिल हैं। हालांकि, पिछले कुछ मैच में विराट ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है और यह उनके लिए चिंता का विषय हैं।

इरफान पठान ने भी इस बात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में कोहली अपनी बल्लेबाजी में कई बदलाव करना चाहेंगे और स्पिन गेंदबाजों को खेलने का उनका तरीका इनमें से एक है। इरफान ने कहा "तो, एक बात वह अपने दिमाग में रखेंगे कि वह लियोन के साथ-साथ एगर की फिरकी का सामना करने जा रहे हैं। क्योंकि वह विशेष रूप से स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और मुझे लगता है कि एक चीज जो वह व्यक्तिगत रूप से भी कर सकते हैं वह है कोशिश करें और थोड़ा और आक्रामक बनें, क्योंकि मुझे लगता है कि स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट भी कम हो गया है।"
इरफान पठान ने आगे कहा "मुझे पता है कि हम यहां टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें स्पिन के खिलाफ थोड़ा अधिक आक्रामक होना चाहिए, यह आपको उस मुकाबले में बेहतर बना सकता है जब आप वास्तव में नाथन लियोन जैसे लोगों का सामना कर रहे हों जो अपनी स्पिन, अतिरिक्त उछाल और वह गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाज से भी दूर ले जाते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।