IRE vs ZIM: आयरलैंड ने 3-2 से जीती टी-20 सीरीज, आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने पांच रन से हराया
- आयरलैंड ने 3-2 से अपने नाम की टी-20 सीरीज
- आखिरी व रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे ने हराया
- एक गेंद पर थी छह रन की दरकार
विस्तार
आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। मगर आखिरी मुकाबले में उसे हार सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे ने रोमांचक मैच में मेजबान आयरलैंड को पांच रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 119 रन ही बना सकी और मैच हार गई। जिम्बाब्वे की तरफ से ल्यूक जोंगवे और डोनाल्ड तिरिपानो ने तीन-तीन विकेट झटके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन रन के स्कोर पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान क्रेग एर्विन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 57 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। इसके अलावा डायोन मायर्स (26) और मिल्टन शुंबा ने नाबाद 14 रन का योगदान दिया। आयरलैंड की तरफ से मार्क अडायर ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। उधर, आयरलैंड की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। अब दोनों टीमों के बीच आठ सितंबर से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी।
Zimbabawe hold off Ireland in a low chase to finish the series on a high!
Ireland win the series 3-2! https://t.co/Afb7qu9SvX | #IREvZIM pic.twitter.com/X6EK1WJRfS— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 4, 2021विज्ञापन