{"_id":"5aa91e364f1c1bc3758b556c","slug":"irani-cup-wasim-jaffer-century-helps-vidarbha-put-up-good-score-against-rest-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irani Cup: वसीम जाफर ने जमाया शतक, विदर्भ की धमाकेदार शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Irani Cup: वसीम जाफर ने जमाया शतक, विदर्भ की धमाकेदार शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
वसीम जाफर
वसीम जाफर (113*) के शानदार शतक की बदौलत विदर्भ ने बुधवार से शुरू हुए ईरानी कप के पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। स्टंप्स के समय विदर्भ ने 90 ओवर में 2 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं। जाफर के साथ गणेश सतीश 29* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विदर्भ का यह फैसला बिलकुल सही साबित होता दिखा क्योंकि उसके ओपनर्स ने शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
कप्तान फैज फजल (89) ने संजय रामास्वामी (53) के साथ 101 रन की साझेदारी की। जयंत यादव ने संजय को समर्थ के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। संजय ने 111 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम वापसी नहीं कर पाई। फजल ने अनुभवी वसीम जाफर के साथ 117 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
फजल अपना शतक जमाने से 11 रन दूर रह गए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने सैनी के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 190 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए।
यहां से जाफर ने गणेश सतीश (29*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की अविजित साझेदारी करके विदर्भ की स्थिति बेहद मजबूत कर दी। जाफर ने 166 गेंदों में 16 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 113 रन बनाए।
विदर्भ की स्थिति देखते हुए लगता है कि वह गुरुवार को बड़ा स्कोर जरूर बनाएगी।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
विदर्भ- 90 ओवर में 2 विकेट पर 289 रन (वसीम जाफर 113*, फैज फजल 89)