{"_id":"659fb29c652384fe570c4608","slug":"ipl-top-franchise-delhi-capitals-keen-on-buying-shares-in-county-side-hampshire-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reports: यूरोप तक पहुंचा आईपीएल! काउंटी क्रिकेट की इस टीम में हिस्सेदारी खरीदना चाहता है दिल्ली कैपिटल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Reports: यूरोप तक पहुंचा आईपीएल! काउंटी क्रिकेट की इस टीम में हिस्सेदारी खरीदना चाहता है दिल्ली कैपिटल्स
Thu, 11 Jan 2024 02:49 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:49 PM IST
सार
जीएमआर समूह के पास आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जीएमआर यूएई के आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स का भी मालिक है और यूएसए की मेजर लीग क्रिकेट की टीम सिएटल ऑर्कास में भी उसके शेयर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स और हैम्पशायर का लोगो।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पहले से ही दुनिया भर में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली और राजस्व पैदा करने वाली लोकप्रिय खेल लीगों में से एक है। भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के बाद आईपीएल अब यूरोप की ओर जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर में हिस्सेदारी खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रही है।
इंग्लैंड के प्रसिद्ध अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर समूह ने हैम्पशायर के अध्यक्ष रॉड ब्रैन्सग्रोव के साथ शेयर खरीदने और बेचने पर बातचीत की है। ब्रैन्सग्रोव के पास हैम्पशायर की ज्यादातर हिस्सेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के बहुसंख्यक शेयरधारक इंडियन प्रीमियर लीग टीम दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत कर रहे हैं।''
सौदे से होगा दिल्ली कैपिटल्स को लाभ
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर इस सौदे पर सहमति बन जाती है, तो यह हैम्पशायर किसी विदेशी फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली पहली इंग्लिश काउंटी टीम बन जाएगी। सामान्य रूप से सोचे जाने वाले लाभों के अलावा एक आईपीएल फ्रेंचाइजी का इंग्लैंड में पैर जमाने की कोशिश में यह बड़ा फैसला होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में फ्रेंचाइजी आधारित 100-बॉल टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' की लोकप्रियता बढ़ने के साथ यह सौदा लाभ दे सकता है।
विज्ञापन
ईसीबी की यह खास योजना
यह बात सामने आई है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कई द हंड्रेड टीमों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खोलने की संभावना तलाश रहा है, जिससे मेजबान काउंटियों को अपने शेयर बेचने का विकल्प मिल सके। इस बीच, लगभग दो दशकों (23 वर्ष) तक क्लब के प्रभारी रहने के बाद ब्रैन्सग्रोव ने पिछले साल अध्यक्ष के रूप में अपना पद छोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने हैम्पशायर में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी थी।
राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था हैम्पशायर
पहले भी हैम्पशायर ने 2010 से 2013 तक खुद को राजस्थान रॉयल्स (एक आईपीएल फ्रेंचाइजी) के साथ जोड़ा था। तब उनकी टी20 टीम को हैम्पशायर रॉयल्स कहा जाता था। जीएमआर समूह के पास आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जीएमआर यूएई के आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स का भी मालिक है और यूएसए की मेजर लीग क्रिकेट की टीम सिएटल ऑर्कास में भी उसके शेयर हैं।