फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl spot fixing scandal chandila two others get bail
IND Inning
19/0 (1.1 ov)
Target: 172
Sanju Samson 5(2)*
Abhishek Sharma 14 (5)
IND need 153 runs in 18.5 remaining overs

आईपीएल फिक्सिंगः चंदीला की जमानत मंजूर

Tue, 10 Sep 2013 09:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
ipl spot fixing scandal chandila two others get bail

अदालत ने आईपीएल फिक्सिंग मामले में आरोपी क्रिकेटर अजीत चंदीला व दो अन्य की जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि तीनों के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश कुमार ने चंदीला, पूर्व रणजी खिलाड़ी बाबू राव यादव और दीपक कुमार की जमानत 50-50 हजार रुपए के व्यक्तिगत मुचलके व एक-एक अन्य जमानत राशि पेश करने पर मंजूर की। आरोपी मई से जेल में हैं।
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस की स्पेशल सेल को फटकार लगाते हुए कहा कि इनके खिलाफ पेश मामले की कड़ी आपस में नहीं जुड़ रही हैं। इनका दाऊद के सिंडीकेट से लिंक साबित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पुलिस आयुक्त को अपने स्तर पर मामले को एक माह में देखने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि वे मामले को देखने के बाद अचंभित हैं।

पांच बुकीज को जमानत देने से किया इंकार
अदालत ने पांच अन्य आरोपियों जितेंद्र कुमार जैन, रमेश व्यास, अश्वनी अग्रवाल, सुनील भाटिया व फिरोज फरीद अंसारी को जमानत देने से इंकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि इनके खिलाफ मकोका के तहत मामला बनता है। वहीं, अदालत ने एक अन्य आरोपी चंद्रेश प्रकाश जैन उर्फ चंद्रेश जैन की जमानत पर सुनवाई लंबित रखी।

आरोपी पर जुपीटर के नाम से फिक्सिंग करने का आरोप है। अदालत ने क्रिकेटर श्रीसंत सहित जमानत पाए अन्य 19 आरोपियों की जमानत रद्द करने संबंधी पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के लिए 7 अक्तूबर तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed