{"_id":"751ef148-c579-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-doubt-on-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: सनराइजर्स हैदराबाद टीम निशाने पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: सनराइजर्स हैदराबाद टीम निशाने पर
नई दिल्ली/पुरुषोत्तम वर्मा
Updated Sun, 26 May 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाली है।
विज्ञापन
हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार फिक्सर मो. याहिया उर्फ यूसुफ ने दिल्ली पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
यूसुफ के खुलासे के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निशाने पर आ गई है। उसने बताया है कि इस टीम के तीन-चार खिलाड़ी उसके व अन्य बुकीज के संपर्क में थे।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ खिलाड़ियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
यूसुफ ने खुलासा किया है कि हैदराबाद में बैठा उसका आका अंडरवर्ल्ड के संपर्क में है। वो ही अंडरवर्ल्ड से बात करता था और उसके इशारे पर दक्षिण भारत में फिक्सिंग का धंधा संभाले हुआ था।
यूसुफ ने कहा कि उसने फिक्सर चंद्रेश पटेल उर्फ चांद की मुलाकात हैदराबाद में बैठे आका से कराई थी। यह मुलाकात आईपीएल शुरू होने से कुछ समय पहले हुई थी। इसमें स्पॉट फिक्सिंग को लेकर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसके आका ने उसे अन्य टीमों के खिलाड़ियों से संपर्क करने को कहा था। इस पर यूसुफ ने सनराइजर्स हैदराबाद समेत अन्य टीमों के कई खिलाड़ियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन
कुछ विदेशी खिलाड़ी भी रडार पर
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि यूसुफ ने अन्य टीमों के कई खिलाड़ियों से संपर्क किया था।
उन्होंने कहा कि फिक्सिंग मामले में कुछ विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ भी सुराग मिले हैं। यूसुफ के आका को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की दो टीमें हैदराबाद में छापेमारी कर रही हैं। शुक्रवार को एक और टीम हैदराबाद रवाना की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाम सामने आने के बाद यूसुफ के आका ने ही उसे दुबई भागने की सलाह दी थी। यूसुफ ने बताया कि उसका आका दुबई जाता रहता है। पुलिस के अनुसार, उसके पकड़ में आने के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।