फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Schedule 2023 Date and Time Table Venues Fixtures IPL Full List of Match Schedule News in Hindi

IPL Schedule 2023: 31 मार्च को होगा पहला मैच, हार्दिक से भिड़ेंगे धोनी, 28 मई को खेला जाएगा फाइनल

Fri, 17 Feb 2023 06:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Feb 2023 06:16 PM IST
सार

IPL Schedule 2023: पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वह पहली बार आईपीएल में खेला था। उसने पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी।

विज्ञापन
IPL Schedule 2023 Date and Time Table Venues Fixtures IPL Full List of Match Schedule News in Hindi
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। शुक्रवार (17 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि युवा स्टार हार्दिक पांड्या के सामने पहले ही मैच में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी। 28 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। उद्घाटन और फाइनल दोनों मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


52 दिनों में 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद प्लेऑफ के चार मैच खेले जाएंगे। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 74 मैच होंगे। 18 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। देश भर के कुल 12 मैदानों पर सारे मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम लीग दौर में सात मैच अपने घरेलू मैदान और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेगी। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने दो-दो घरेलू मैच खेलेगी।
विज्ञापन

2019 के बाद होमग्राउंड पर खेलेंगी टीमें

IPL Schedule 2023 Date and Time Table Venues Fixtures IPL Full List of Match Schedule News in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल
पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वह पहली बार आईपीएल में खेला था। उसने पहले ही प्रयास में कामयाबी हासिल कर ली थी। इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। 41 साल के धोनी 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

आईपीएल 2019 के बाद पहली बार सभी टीमों के होमग्राउंड पर खेला जाएगा। 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। वहीं, 2021 में भारत के कुछ मैदानों पर मैच खेले गए थे, लेकिन बीच में कोरोना महामारी के कारण उसे बीच में रोका गया था और वह यूएई में पूरा हो गया था। 2022 में टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में खेला गया था, लेकिन मुंबई-पुणे में लीग और अहमदाबाद-कोलाकात में प्लेऑफ मैच हुए थे।

IPL Schedule 2023 Date and Time Table Venues Fixtures IPL Full List of Match Schedule News in Hindi
गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी - फोटो : PTI
अब तक आईपीएल जीतने वाली टीमें:
टीम कितनी बार चैंपियन कब-कब जीती
मुंबई इंडियंस 5 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपरकिंग्स 4 2010, 2011, 2018, 2021
कोलकाता नाइटराइडर्स 2 2012, 2014
राजस्थान रॉयल्स 1 2008
गुजरात टाइटंस 1 2022
डेक्कन चार्जर्स
(अब टीम नहीं है)
1 2009
विज्ञापन

आईपीएल का पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2023 कब-कहां होंगे मैच

तारीख मैच समय जगह
31 मार्च GT vs CSK 7:30 PM अहमदाबाद
1 अप्रैल PBKS vs KKR 3:30 PM मोहाली
1 अप्रैल LSG vs DC 7:30 PM लखनऊ
2 अप्रैल SRH vs RR 3:30 PM हैदराबाद
2 अप्रैल RCB vs MI 7:30 PM बेंगलुरु
3 अप्रैल CSK vs LSG 7:30 PM चेन्नई
4 अप्रैल DC vs GT 7:30 PM दिल्ली
5 अप्रैल RR vs PBKS 7:30 PM गुवाहाटी
6 अप्रैल KKR vs RCB 7:30 PM कोलकाता
7 अप्रैल LSG vs SRH 7:30 PM लखनऊ
8 अप्रैल RR vs DC 3:30 PM गुवाहाटी
8 अप्रैल MI vs CSK 7:30 PM मुंबई
9 अप्रैल GT vs KKR 3:30 PM अहमदाबाद
9 अप्रैल SRH vs PBKS 7:30 PM हैदराबाद
10 अप्रैल RCB vs LSG 7:30 PM बेंगलुरु
11 अप्रैल DC vs MI 7:30 PM दिल्ली
12 अप्रैल CSK vs RR 7:30 PM चेन्नई
13 अप्रैल PBKS vs GT 7:30 PM मोहाली
14 अप्रैल KKR vs SRH 7:30 PM कोलकाता
15 अप्रैल RCB vs DC 3:30 PM बेंगलुरु
15 अप्रैल LSG vs PBKS 7:30 PM लखनऊ
16 अप्रैल MI vs KKR 3:30 PM मुंबई
16 अप्रैल GT vs RR 7:30 PM अहमदाबाद
17 अप्रैल RCB vs CSK 7:30 PM बेंगलुरु
18 अप्रैल SRH vs MI 7:30 PM हैदराबाद
19 अप्रैल RR vs LSG 7:30 PM जयपुर
20 अप्रैल PBKS vs RCB 3:30 PM मोहाली
20 अप्रैल DC vs KKR 7:30 PM दिल्ली
21 अप्रैल CSK vs SRH 7:30 PM चेन्नई
22 अप्रैल LSG vs GT 3:30 PM लखनऊ
22 अप्रैल MI vs PBKS 7:30 PM मुंबई
23 अप्रैल RCB vs RR 3:30 PM बेंगलुरु
23 अप्रैल KKR vs CSK 7:30 PM कोलकाता
24 अप्रैल SRH vs DC 7:30 PM हैदराबाद
25 अप्रैल GT vs MI 7:30 PM अहमदाबाद
26 अप्रैल RCB vs KKR 7:30 PM बेंगलुरु
27 अप्रैल RR vs CSK 7:30 PM जयपुर
28 अप्रैल PBKS vs LSG 7:30 PM मोहाली
29 अप्रैल KKR vs GT 3:30 PM कोलकाता
29 अप्रैल DC vs SRH 7:30 PM दिल्ली
30 अप्रैल CSK vs PBKS 3:30 PM चेन्नई
30 अप्रैल MI vs RR 7:30 PM मुंबई
1 मई LSG vs RCB 7:30 PM लखनऊ
2 मई GT vs DC 7:30 PM अहमदाबाद
3 मई PBKS vs MI 7:30 PM मोहाली
4 मई LSG vs CSK 3:30 PM लखनऊ
4 मई SRH vs KKR 7:30 PM हैदराबाद
5 मई RR vs GT 7:30 PM जयपुर
6 मई CSK vs MI 3:30 PM चेन्नई
6 मई DC vs RCB 7:30 PM दिल्ली
7 मई GT vs LSG 3:30 PM अहमदाबाद
7 मई RR vs SRH 7:30 PM जयपुर
8 मई KKR vs PBKS 7:30 PM कोलकाता
9 मई MI vs RCB 7:30 PM मुंबई
10 मई CSK vs DC 7:30 PM चेन्नई
11 मई KKR vs RR 7:30 PM कोलकाता
12 मई MI vs GT 7:30 PM मुंबई
13 मई SRH vs LSG 3:30 PM हैदराबाद
13 मई DC vs PBKS 7:30 PM दिल्ली
14 मई RR vs RCB 3:30 PM जयपुर
14 मई CSK vs KKR 7:30 PM चेन्नई
15 मई GT vs SRH 7:30 PM अहमदाबाद
16 मई LSG vs MI 7:30 PM लखनऊ
17 मई PBKS vs DC 7:30 PM धर्मशाला
18 मई SRH vs RCB 7:30 PM हैदराबाद
19 मई PBKS vs RR 7:30 PM धर्मशाला
20 मई DC vs CSK 3:30 PM दिल्ली
20 मई KKR vs LSG 7:30 PM कोलकाता
21 मई MI vs SRH 3:30 PM मुंबई
21 मई RCB vs GT 7:30 PM बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed