फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Postponed: how foreign players will sent back, planning under way

आईपीएल स्थगित: कैसे अपने देश वापस जाएंगे विदेशी खिलाड़ी, ढूंढा जा रहा तरीका

Tue, 04 May 2021 08:50 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 May 2021 08:50 PM IST
सार

आईपीएल में इस सीजन में तीन खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में अपना नाम वापस लेने के बाद फिलहाल 14 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 10 न्यूजीलैंड, 11 इंग्लैंड और 11 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टूर्नामेंट का हिस्सा थे। वहीं नौ वेस्टइंडीज, तीन अफगानिस्तान और दो बांग्लादेश के खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा थे। 

विज्ञापन
IPL Postponed: how foreign players will sent back, planning under way
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

आईपीएल की टीमों में कोरोना संक्रमण के कुछ मामले सामने होने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने मंगलवार को कहा हम फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों को सुक्षित उनके देश पहुंचाने का रास्ता खोज रहे हैं। टूर्नामेंट को स्थगित करने का एलान बीसीसीआई ने सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के कोविड पॉजिटिव आने के बाद ही किया है। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और केकेआर के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन


ब्रिजेश पटेल ने कहा कि हम अभी कोई सुरक्षित रास्ता तलाश रहे हैं, जिससे विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके देश पहुंचा सकें। बता दें कि फिलहाल भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते लगाए गए यातायात संबंधी प्रतिबंधों के चलते विदेशी खिलाड़ियों को उनके देश भेजना एक चिंता की बात है। हालांकि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) इस बात को लेकर निश्चिंत है कि वह विदेशी खिलाड़ियों को वह जल्द से जल्द उनके घर सुरक्षित पहुंचा सकेगा।  
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते फ्लाइट्स को स्थगित कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीधे तौर पर बीसीसीआई के साथ संपर्क में है, ताकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों, कोचों, मैच ऑफिशियल और कमेंटेटर्स को सुरक्षित रूप से भारत में रखा जाए, जब तक वह ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं लौट आते। सीए और एसीए, ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा 15 मई तक लगाए गए उड़ानों पर प्रतिबंध का पूरी तरह समर्थन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि सीए और एसीए ने आईपीएल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने के लिए बीसीसीआई को शुक्रिया अदा किया है। वहीं, इस फैसले के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज में कहा, डब्ल्यूएचओ के अनुसार उनके खिलाड़ियों को भारत से वापस लौटने के बाद घर पर ही क्वारंटीन होना होगा। बता दें कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार जो भी दूसरे देश से सफर करके साउथ अफ्रीका वापस लौटता है, उसे होम क्वारंटीन होना होगा।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आगे कहा कि ये बीसीसीआई को सपोर्ट करने वाली बात है कि उन्होंने कैश रिच लीग को खिलाड़ियों के बाद रखा और टूर्नामेंट को स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया। इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई पर इस बात का भरोसा जताया है कि वह इस परिस्थिति को अच्छी तरह से संभाल सकती है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, खिलाड़ी सुरक्षित माहौल में हैं और जिन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह इस वक्त आइसोलेशन में हैं।

वैसे माना जा रहा है कि जून में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड और भारत के खिलाड़ी एक साथ एक चार्टर्ड प्लेन के जरिए यूके के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपना हल फिलहाल लगता है खुद ही निकालना होगा।  सोमवार को खिलाड़ी से कमेंटेटर बने माइकल स्लैटर ने आईपीएल में कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलिया सरकार पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को सीधे शब्दों में कहा था कि आपकी सरकार भारत में आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ सही बर्ताव नहीं कर रही है और इसके लिए मैं आपको सबसे बड़ा दोषी मानता हूं। 


स्लैटर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यदि हमारी सरकार को ऑस्ट्रेलिया के लोगों की सुरक्षा की चिंता है तो वह हमें जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की अनुमति दें। हम सभी के लिए यह अपमानजनक बात है और अगर कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पीएम ही जिम्मेदार होंगे।' इतना ही नहीं कुछ ही दिनों पहले ग्लेन मैक्सवेल ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमें बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा अगर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ी एक ही चार्टर्ड प्लेन से यूके के लिए रवाना होंगे तो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed