फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Media Rights Auction live in Mumbai for TV and digital rights Mukesh Ambani Reliance VIACOM 18 Sony zee Disney Star Amazon check updates

IPL Media Rights: टीवी-डिजिटल के लिए बोली 43 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

Sun, 12 Jun 2022 09:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Jun 2022 09:25 PM IST
सार

नीलामी के लिए 12 कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे थे। अब टेबल पर सात कंपनियां नीलामी में बोली लगाने के लिए मौजूद हैं। वायकॉम-रिलायंस, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी पिक्चर्स, जी ग्रुप, सुपरस्पोर्ट, टाइम्स इंटरनेट, फनएशिया नीलामी में भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
IPL Media Rights Auction live in Mumbai for TV and digital rights Mukesh Ambani Reliance VIACOM 18 Sony zee Disney Star Amazon check updates
आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी मुंबई में रविवार (12 जून) को शुरू हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी और डिजिटल अधिकार के लिए बोली 43 हजार करोड़ को पार कर चुकी है। वहीं, आईपीएल के एक मैच की कीमत 105 करोड़ हो चुकी है। पिछली बार यह 54.5 करोड़ रुपये थी। सोमवार को नीलामी की प्रक्रिया का पहला दिन था। शाम छह बजे के बाद नीलामी को रोक दिया गया है। अब मंगलवार सुबह 11 बजे फिर से प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पहले दिन नीलामी की प्रक्रिया रोके जाने तक भारत के लिए टीवी राइट्स 57 करोड़ प्रति मैच और डिजिटल राइट्स 48 करोड़ रुपये प्रति मैच तक पहुंच गई है। पैकेज-ए (भारत में टीवी राइट्स) के लिए 23,370 करोड़ रुपये तक बोली पहुंच गई है। वहीं, पैकेज-बी (भारत में डिजिटल राइट्स) के लिए 19,680 करोड़ रुपये तक बोली पहुंची। इस तरह कुल बोली 43,050 रुपये तक पहुंची है। टीवी के लिए 16 और डिजिटल के लिए 30 बोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


सात कंपनियां नीलामी टेबल पर
नीलामी के लिए 12 कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे थे। अब टेबल पर सात कंपनियां नीलामी में बोली लगाने के लिए मौजूद हैं। वायकॉम-रिलायंस, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी पिक्चर्स, जी ग्रुप, सुपरस्पोर्ट, टाइम्स इंटरनेट, फनएशिया नीलामी में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीजन में 94 हो सकती है मैचों की संख्या
मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को 2023 से 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिल सकते हैं। 2026 और 2027 में मैचों की संख्या 94 पहुंच सकती है। इस साल चार अलग-अलग पैकेज में मीडिया राइट्स बेचे जा रहे हैं। पैकेज-ए में भारत के लिए टीवी राइट्स और पैकेज-बी में भारत के लिए डिजिटल राइट्स हैं। पैकेज-सी में चुनिंदा 18 मैच और पैकेज-डी में विदेशों में टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं।

अमेजन, गूगल और फेसबुक बाहर
स्टार के पास वर्तमान में मीडिया अधिकार हैं। उसे अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार के लिए साथी बोलीदाताओं से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। स्टार के अलावा रिलायंस वायकॉम स्पोर्ट18, अमेजन, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, ऐप्पल इंक, ड्रीम 11 (ड्रीम स्पोर्ट्स इंक), सोनी ग्रुप कॉर्प, गूगल (अल्फाबेट इंक), फेसबुक और सुपर स्पोर्ट (दक्षिण अफ्रीका), फनएशिया, फैनकोड सहित कई कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे। इनमें से अमेजन, गूगल और फेसबुक ने पहले ही नीलामी से हटने का फैसला कर लिया।

IPL Media Rights Auction live in Mumbai for TV and digital rights Mukesh Ambani Reliance VIACOM 18 Sony zee Disney Star Amazon check updates
आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला
स्टार के पास 2022 तक के लिए थे राइट्स
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल के एक मैच की कीमत 54.5 करोड़ रुपये हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे।

मीडिया राइट्स को लेकर इतनी बहस क्यों?
बीसीसीआई को इस बार 45 से 50 हजार करोड़ रुपये तक मीडिया राइट्स के जरिए मिल सकते हैं। बोर्ड को आईपीएल की कमाई का 70 फीसदी हिस्सा यहीं से मिलता है। खास बात यह है कि इस कमाई पर उसे टैक्स भी नहीं देना पड़ता है, क्योंकि इनकम टैक्स के सेक्शन 12ए के तहत बीसीसीआई को आईपीएल की कमाई पर टैक्स देने की छूट है। देश भर में क्रिकेट के प्रचार के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed