{"_id":"3b49edd4-b67d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-rajasthan-royals-vs-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिसड्डी टीम' के सामने अंक बटोरने उतरेगी राजस्थान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'फिसड्डी टीम' के सामने अंक बटोरने उतरेगी राजस्थान
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 07 May 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वारियर्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुनौतीपूर्ण मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज राजस्थान रॉयल्स के पास अपने घरेलू मैदान पर मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर अंक बटोरकर अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
राजस्थान का अपने घरेलू मैदान पर अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम ने अपने पिछले मैच में पुणे वारियर्स की 178 रनों की कड़ी चुनौती के बावजूद पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
कप्तान राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान ने अब तक अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है और लीग की सबसे फिसड्डी टीम और खिताब की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली के लिए उसे हराना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
राजस्थान ने आईपीएल में अब तक 11 में सात मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली ने 11 में से सिर्फ तीन जीते हैं और वह आठवें स्थान पर है।
दूसरी ओर दिल्ली के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और इस स्थिति में वह दूसरों का गेम बिगाड़ने का काम जरूर कर सकती है। दिल्ली ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से हारा था। इस मैच में दिल्ली की टीम सिर्फ 80 रन पर लुढ़क गई थी।
हालांकि टीम के पास वीरेंद्र सहवाग, कप्तान महेला जयवर्धने, उन्मुक्त चंद, डेविड वार्नर जैसे बेहतरीन खिलाड़ी लेकिन टीम के लगभग हर खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अभी तक निराश ही किया है। इसके बावजूद राजस्थान यदि दिल्ली को हल्के में लेने की भूल करता है तो उसे बेहद भारी पड़ सकता है।