{"_id":"3b4f8730-bb32-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-mumbai-indians-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी मुंबई
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गढ़ में अपराजेय चल रही मुंबई इंडियंस सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
साथ ही मुंबई की निगाहें इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करना होगा।
मुंबई इस समय 13 मैचों में नौ जीत और 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ फिलहाल प्लेऑफ की होड़ से बाहर है। सनराइजर्स को यदि मुकाबले में बने रहना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान में अब तक अपराजित है और रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने के बाद से उसका प्रदर्शन और भी निखरा है। इस मुकाबले में जीत उसका प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित कर देगी। दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही हैं।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच आपस में पिछला मैच एक मई को हैदराबाद में हुआ था और तब हैदराबाद ने 12 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की थी। हैदराबाद के लिए शिखर धवन ने उस मैच में नाबाद 73 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।
विज्ञापन