{"_id":"b73eb118-b67d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kolkata-knight-riders-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले-ऑफ की दावेदारी के लिए मुंबई को मिलेगी 'गंभीर' चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्ले-ऑफ की दावेदारी के लिए मुंबई को मिलेगी 'गंभीर' चुनौती
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 07 May 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मुंबई इंडियंस जब मंगलवार को अपने घरेलू मैदान पर खराब दौर से गुजर रही गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य प्ले-ऑफ के लिए अपना दावा मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
मुंबई का आईपीएल में अब तक का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन टूर्नामेंट के अहम पड़ाव पर आकर टीम जबरदस्त फार्म में दिखाई दे रही है।
रिकी पोंटिंग के बाद अब कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पिछले मुकाबले में दो बार की विजेता और लीग की शीर्ष टीम चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई ने सिर्फ 79 के स्कोर पर लुढ़काकर इसका सबूत दिया है।
विज्ञापन
मुंबई ने अभी तक टूर्नामेंट में 11 में से सात मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से बेहद निराश करने वाली केकेआर ने 11 में से सिर्फ चार मैच ही जीते हैं और इसलिए उसकी स्थिति अब हर मैच में करो या मरो की है।
विज्ञापन
एलिमिनेशन तक पहुंचने के लिए अब उसके पास टूर्नामेंट में अपने शेष मुकाबले जीतने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए संभवत: टीम के कप्तान गौतम गंभीर मुंबई को फतह करने के लिए विशेष रणनीति के साथ उतरें। केकेआर के लिए मुंबई के खिलाफ जीत हर हाल में जरूरी है। पिछले मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को आसानी से शिकस्त दी थी। ऐसे में केकेआर जीत की इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।