{"_id":"4266dea6-b9a2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kings-xi-punjab-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला
मोहाली/एजेंसी
Updated Sat, 11 May 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब शनिवार को जब मोहाली के पीसीए स्टेडियम में उतरेंगे तो उनका एकमात्र लक्ष्य टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
हैदराबाद 12 मैचों में सात जीत और 14 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि पंजाब इतने ही मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
यह मैच हैदराबाद से ज्यादा पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला बन गया है। पंजाब यदि यहां हार जाता है तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुकाबले हैदराबाद की स्थिति थोड़ी ठीक है। हैदराबाद यदि यह मैच जीत जाता है तो उसकी संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी और यदि वह मैच हार जाता है तो भी उसके लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।
दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच गंवाकर इस मुकाबले में उतर रही हैं। पंजाब के सामने यही समस्या रही है कि टीम एक दिन शानदार प्रदर्शन करती है तो दूसरे दिन ढेर हो जाती है।
कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने बीच के कुछ मैचों में खुद को ड्रॉप किया और डेविड हसी टीम के कप्तान बने लेकिन गिलक्रिस्ट दोबारा से कप्तानी में लौट आए हैं मगर टीम के प्रदर्शन पर कोई बहुत ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है।
पंजाब को यदि अपनी उम्मीदें कायम रखनी हैं तो डेविड मिलर के साथ गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श को जोरदार पारियां खेलनी होंगी।