{"_id":"a65ad9dc-b4c3-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-sunrisers-hyderabad-vs-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद ने बंद किए दिल्ली के रास्ते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद ने बंद किए दिल्ली के रास्ते
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के 48वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को और पुख्ता कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि दिल्ली को पहले 80 रनों पर समेटने के बाद हैदराबाद को जीत के लिए अपने 4 विकेट गवांने पड़े लेकिन अपने पहले ही सीजन में इस तरह की जीत उसे आगे बढ़ने में जरूर मदद देगी।
विज्ञापन
3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट और नाबाद 18 रन बनाने वाले डेरेन सैमी को मौन आफ द मैच दिया गया।
दिल्ली के दिए 81 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 13.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम का इस हार के बाद प्ले आफ में पहुंचने के रास्ते बंद होते दिखाई दे रहे हैं। अब दिल्ली के पास 5 मैच बचे हैं। अगर दिल्ली सभी मैच जीत भी जाती है तो भी उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
दिल्ली ने बनाए 80 रन
टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने 80 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद धीमी रही और 6 ओवर के पावर प्ले में महज 26 रन ही बना पाई। हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली को 19.1 ओवर में 80 रनों पर रोक दिया।
हैदराबाद की तरफ से डेल स्टेन, डेरेन सैमी और परेरा को 2-2 विकेट मिले।
दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाज सहवाग (8) और माहेला जयवर्धने (11) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम के युवा बल्लेबाज उनमुक्त चंद 17 रन बनाकर डेल स्टेन की गेंद पर बोल्ड हुए। जबकि आक्रामक बल्लेबाज डेविड वार्नर 8 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर स्टंप हुए।