{"_id":"22c4d8a4-a0fd-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-royal-challengers-bangalore-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली की विराट पारी से आरसीबी ने लिया बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की विराट पारी से आरसीबी ने लिया बदला
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली (93 नाबाद) की धमाकेदार पारी के दम पर रॉयल चैलेजंर्स बंगलोर ने हैदराबाद पर 7 विकेट की शाही जीत दर्ज की है। आईपीएल-6 के 9वें मैच में मिली इस जीत के साथ ही आरसीबी ने पिछले मैच के सुपर ओवर में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
हैदराबाद के दिए 162 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 17.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन वे ज्यादा देर टिक नहीं सके।
मयंक ने पहले ओवर में ही छक्का और चौका जड़कर पारी की शुरुआत की। क्रिस गेल 13 और मयंक अग्रवाल 29 रन बनाकर आउट हुए। एबी डिविलियर्स भी अपनी पारी को 15 रन से आगे नहीं बढ़ा सके।
विज्ञापन
इन तीनों के आउट होने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उनकी विस्फोटक पारी के सामने हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरिके से बेबस दिखे।
कोहली ने महज 47 गेंदों में 93 रन ठोक डाले और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस पारी में कोहली ने 11 चौके और 4 छक्के जमाए। इस पारी के लिए कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
हैदराबाद की ओर से इशांत शर्मा, कैमरुन व्हाइट और तिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला।
व्हाइट का पचासा, हैदराबाद ने बनाए 161 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरुन व्हाइट (52) और थिषारा परेरा (40) की शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी 12 रन बनाकर आरपी सिंह की गेंद पर विनय कुमार के हाथों कैच आउट हुए। पार्थिव पटेल 20 रन बनाकर एम मुरलीधरन के शिकार बने। कप्तान कुमार संगकारा (23) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
इसके बाद कैमरुन व्हाइट और तिसारा परेरा की जोड़ी ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। परेरा 24 गेंदों में 40 रन की धुआंधार पारी खेली। जबकि दूसरे छोर से व्हाइट ने शानदार अर्द्घशतक जमाया।
आरसीबी की ओर से आरपी सिंह को 3 विकेट मिला। मुरलीधरन, विनय कुमार और मुरली कार्तिक को एक-एक विकेट मिला।