{"_id":"8350d488-abfd-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-pune-warriors-vs-royal-challangers-banglore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल@175, आरसीबी ने पुणे को 130 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल@175, आरसीबी ने पुणे को 130 रन से हराया
बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 31वें मैच में क्रिस गेल (नाबाद 175 और 2 विकेट) की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने पुणे वारियर्स को 130 रनों से हरा दिया है।
विज्ञापन
आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। अब तक आईपीएल में सबसे बड़ी जीत केकेआर के नाम है। केकेआर ने 2008 में बंगलोर को 140 रनों से हराया था।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के 264 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी। क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
पुणे की तरफ से सबसे ज्यादा 41 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। जबकि युवराज सिंह 16 रन बानकर आउट हुए।
बंगलोर ने बनाए 263 रन
इससे पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के आतिशी शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए।
क्रिस गेल ने मात्र 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। गेल ने 13 चौके और 17 छक्कों के साथ मात्र 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की धुआंधार पारी खेली।
सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 33 रन बनाए। जबकि एबी डिविलियर्स ने 3 चौके और 3 छक्कों के साथ मात्र 8 गेंदों पर 31 रन बनाए।
पुणे की ओर से मिशेल मार्श और ल्यूक राइट को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में पुणे वॉरियर्स की कप्तानी एरोन फिंच कर रहे थे।