फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai indians vs sunrisers hyderabad

पोलार्ड के पराक्रम से मुंबई को मिली जीत

Tue, 14 May 2013 12:02 AM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
mumbai indians vs sunrisers hyderabad

कीरोन पोलार्ड (नाबाद 66) की धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन


हैदराबाद ने आईपीएल 6 के 62वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में ही 184 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने सधी शुरुआत की। सचिन तेंदुलकर (38) ने दिनेश कार्तिक के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। लेकिन इस बीच तेंदुलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके जाने के बाद मुंबई ने जल्दी-जल्दी कार्तिक (30) और अंबाती रायुडू (2) के विकेट गंवा दिए। दोनों विकेट करन शर्मा को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई ने 100 रन से पहले 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कीरोन पोलार्ड (नाबाद 66) ने कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 20) के साथ चौथे विकेट के लिए आतिशी 85 रनों की अविजित साझेदारी कर हैदराबाद से जीत झटककर अपने पक्ष में करा लिया। पोलार्ड ने महज 20 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी महज 27 गेंदों की पारी में 2 चौके के अलावा 8 छक्के भी जमाए।

चौथे ओवर में ड्वेन स्मिथ (21) के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा। वह ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट हुए।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी रही। हैदराबाद के लिए शिखर धवन ने 59 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। धवन मिचेल जानसन के शिकार बने।

उनके अलावा कप्तान कैमरून व्हाइट ने नाबाद 43 रन और हनुमा विहारी ने 41 रनों का योगदान दिया।

पहला विकेट पार्थिव पटेल के रूप में गिरा जो 14 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद लसिथ मलिंगा की गेंद पर चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर कैच आउट हो गए।

मुंबई की ओर से मलिंगा ने 2 और जानसन ने 1 सफलता हासिल की।

इस मैच में सनराइजर्स की अगुवाई कैमरून व्हाइट ने की जबकि मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed