{"_id":"54903e6a-af43-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चले गेल, मुंबई ने बंगलोर को 58 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं चले गेल, मुंबई ने बंगलोर को 58 रनों से हराया
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने बंगलोर को 195 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
बंगलोर की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद थी कि पिछले मैच में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ने वाले ओपनर क्रिस गेल का जादू इस मैच में भी चलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
गेल 20 गेंद में 18 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर पेवेलियन लौट गए। हरभजन ने गेल को आउट कर उन्हीं के अंदाज में गंगनम स्टाइल में डांस कर अपनी खुशी जताई।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
गेल के अलावा तिलकरत्ने दिलशान (13), कप्तान विराट कोहली (1) और एबी डीविलियर्स (02) जैसे धुरंधर भी सस्ते में आउट हो गए।
नतीजतन बंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।
इससे पहले, मुंबई की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही। खराब फार्म से जूझ रहे ओपनर सचिन तेंदुलकर ने 13 गेंद में पांच चौकों के साथ 23 रन बनाए लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।
हालांकि दूसरे छोर पर डटे ड्वेन स्मिथ ने 36 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 50 रन की धुआंधार पारी खेली।
दिनेश कार्तिक ने 33 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 43 जबकि आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने सिर्फ 16 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ आतिशी 34 रन बनाए।